
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना और आगासौद रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए चल रहे यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण अक्टूबर में भी रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाकिंग एवं नान इंटरलॉकिंग का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
इसके चलते भोपाल मंडल से होकर संचालित होने वाली 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन 15 अक्टूबर तक और कुछ सेवाओं का 16 अक्टूबर 2026 तक प्रभावित रहेगा। इनमें मेमू, इंटरसिटी, श्रीधाम, हमसफर, राज्यरानी और महामना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर–बीना, 64617 बीना–ललितपुर, 61619 बीना–कटनी मुड़वारा और 61620 कटनी मुड़वारा–बीना मेमू 6 से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 6 से 14 अक्टूबर और 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 6 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।
गाड़ी संख्या 61611 और 61625 बीना–रूठियाई मेमू तथा 61612 और 61626 रूठियाई–बीना मेमू 6 से 16 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर और 12198 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर और 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22161 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर और 22162 दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 22163 भोपाल–खजुराहो और 22164 खजुराहो–भोपाल महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
यह भी पढ़ें- MP में बड़ा फर्जी पासपोर्ट गिरोह पकड़ाया! बौद्ध मठों के पते पर बने 70 पासपोर्ट, 29 आरोपियों पर इनाम