कमजोर पड़ते सहकारी आंदोलन को धार देगी कांग्रेस; MP में भंवर सिंह शेखावत को सौंपी सहकारिता की कमान
कांग्रेस ने भंवर सिंह शेखावत को प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए सहकारी आंदोलन को मजबूत करने की पहल की।
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 02:51:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 02:51:01 PM (IST)
भंवर सिंह शेखावत। फाइल फोटो।HighLights
- भंवर सिंह शेखावत को नई जिम्मेदारी
- वरिष्ठ नेताओं की संचालन समिति गठित
- सहकारिता को पुनर्जीवित करने की तैयारी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस अभियान चलाएगी। इसके लिए समिति बनाई गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के सहकारिता विभाग का अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत को बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, विधायक भंवर सिंह शेखावत को शामिल किया है। इसका समन्वय संयोजक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को बनाया है।
सहकारिता के विशेषज्ञों से साधेंगे संपर्क
समिति की पहली बैठक मंगलवार को पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में की गई। इसमें सहकारी आंदोलन के कमजोर पड़ने और इसे फिर सशक्त बनाने की दृष्टि से निर्णय लिया गया कि संचालन समिति प्रदेशभर के सहकारी आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, विशेषज्ञों एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क कर एक विस्तृत बैठक करेगी।
इसमें सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित करने, किसानों के हितों की रक्षा करने तथा प्रदेश में सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में ही सर्वसम्मति से भंवर सिंह शेखावत को मध्य प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।