• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में सहकारिता का महा-अभियान, 10 लाख नए किसानों को समितियों से जोड़ेगी सरकार, मात्र ₹600 में मिलेगी सदस्यता

भारत सरकार की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश में सहकारिता का विस्तार गांव-गांव तक किया जाएगा। छह सौ रुपये शेयर कैपिटल लेकर सहकारी समितियों में दस लाख नए स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 07:47:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 07:47:13 PM (IST)
MP में सहकारिता का महा-अभियान, 10 लाख नए किसानों को समितियों से जोड़ेगी सरकार, मात्र ₹600 में मिलेगी सदस्यता
4500 पैक्स समितियों का होगा विस्तार।

HighLights

  1. 4500 पैक्स समितियों का होगा विस्तार
  2. छोटे महिला किसानों को प्राथमिकता
  3. बिना ब्याज मिलेगा अल्पकालीन ऋण

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भारत सरकार की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश में सहकारिता का विस्तार गांव-गांव तक किया जाएगा। छह सौ रुपये शेयर कैपिटल लेकर सहकारी समितियों में दस लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 मई तक शिविर लगाए जाएंगे, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) प्रति शिविर एक हजार रुपये देगा। अभी प्रदेश में 60 लाख किसान समितियों के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 600 नई समितियां बनाई जा रही हैं।

पैक्स से जुड़ेंगे सीमांत और महिला किसान

प्रदेश में साढ़े चार हजार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) हैं, जिनसे 68 लाख किसान जुड़े हैं। लगभग दस लाख किसान और हैं, जो समिति का सदस्य बनने की पात्रता रखते हैं। उन्हें भी समितियों से जोड़ने के लिए सहकारिता विभाग आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से 15 मई तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें छोटे, सीमांत, महिला एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।


यह भी पढ़ें- भोपाल के भूजल में मिला जानलेवा ई-कोलाई बैक्टीरिया, NGT ने सरकार को लगाई फटकार, मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

किसानों को मिलेगा लाभांश और खाद-बीज की सुविधा

भूमि के आधार पर इनकी साख सीमा निर्धारित कर बिना ब्याज के अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। खाद-बीज-कीटनाशक भी मिलेगी। सहकारी संस्था को लाभ मिलने पर किसानों को लाभांश भी दिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में सहकारी समितियों का विस्तार किया जा रहा है। नई समितियां बनाई गई हैं। पात्र सभी किसानों को समितियों से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।