भारत गौरव पर्यटक ट्रेन: रीवा से 3 जनवरी को रवाना होगी, 12 दिन में कराएगी दक्षिण भारत के दर्शन
आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए 3 जनवरी 2027 को रीवा से यात्रा शुरू करेगी।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 11:28:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 11:28:54 AM (IST)
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन। एआई से बनाई गई तस्वीरHighLights
- भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 3 जनवरी को रीवा से रवाना होगी
- 11 रात और 12 दिन का टूर, दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन
- आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर कार्यालयों से बुकिंग
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। आगामी 3 जनवरी 2027 को रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' का संचालन किया जाएगा, जिसके जरिए यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
11 रात और 12 दिन का होगा सफर
यह पर्यटक यात्रा कुल 11 रात और 12 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को देश के प्रसिद्ध दो ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ तिरुपति, श्री कालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरई और कन्याकुमारी के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग
यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रीवा के अलावा यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
कहाँ करें संपर्क?
इस यात्रा की बुकिंग और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित आधिकारिक कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।