• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दशहरे पर भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में बूम, 314 करोड़ का होगा कारोबार, 10,500 नए वाहनों की डिलीवरी

भोपाल में दशहरे पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त उछाल है। आज शहर में करीब 10,500 नए वाहनों की डिलीवरी होगी, जिससे 314 करोड़ रुपये के बड़े कारोबार का अनु...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:19:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:19:40 AM (IST)
दशहरे पर भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में बूम, 314 करोड़ का होगा कारोबार, 10,500 नए वाहनों की डिलीवरी
दशहरे पर भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में बूम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दशहरे पर भोपाल में होगी 10,500 नए वाहनों की डिलीवरी।
  2. ऑटोमोबाइल सेक्टर में आज 314 करोड़ रुपये का कारोबार संभावित।
  3. शहर में आज लगभग 2500 नई कारों की डिलीवरी होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विजयादशमी दशहरा के अबूझ और महामुहूर्त पर आज राजधानी भोपाल का आटोमोबाइल बाजार नई रफ्तार पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुआ खरीदारी का उत्साह आज अपने चरम पर पहुंचेगा ।

ऑटोमोबाइल डीलर्स के अनुसार आज दशहरे के शुभ अवसर पर शहरभर में करीब 11 हजार नए वाहनों (कार और दोपहिया) की डिलीवरी होने का अनुमान है। यदि बाजार का यह रुझान अनुमान के मुताबिक रहा, तो आज एक ही दिन में दोनों श्रेणियों को मिलाकर करीब 314 करोड़ रुपये का बड़ा कारोबार दर्ज होगा।


आज ग्राहकों को मिलेगा विशेष डिस्काउंट

शुभ मुहूर्त में नया वाहन घर लाकर पूजन करने की परंपरा के चलते सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख शोरूम्स में ग्राहकों की भारी आवाजाही रहने वाली है। कई ग्राहकों ने नवरात्र के दौरान ही अपने पसंदीदा वाहनों की प्री-बुकिंग करा ली थी, जिनकी डिलीवरी आज सुबह से शुरू हो जाएगी। त्योहार पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों और डीलरों ने विशेष डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कम ब्याज दर पर आसान फाइनेंस और उपहार योजनाएं जारी रखी हैं।

कारों की डिलीवरी से 250 करोड़ रुपये का कारोबार

भोपाल आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष पाण्डेय के अनुसार दशहरे पर भोपाल में करीब 2500 कारों की डिलीवरी का अनुमान है। बाजार में काम्पैक्ट एसयूवी और प्रीमियम माडलों की बढ़ती मांग के चलते एक कार की औसत कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस आधार पर केवल चार पहिया श्रेणी में ही 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने की प्रबल संभावना है।

दोपहिया वाहनों से 64 करोड़ की बिक्री की उम्मीद

मामा एंटरप्राइजेज के रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहिया बाजार में आज लगभग आठ हजार मोटरसाइकिल और स्कूटरों की बिक्री का अनुमान है। औसतन 80 हजार रुपये प्रति वाहन की कीमत के हिसाब से यह कारोबार 64 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा। बेहतर माइलेज, दैनिक आवागमन की जरूरत और आसान ईएमआई विकल्पों के कारण युवाओं और कामकाजी वर्ग में दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बनी हुई है।

आज की संभावित बिक्री और कारोबार का गणित

  • वाहन श्रेणी -- अनुमानित बिक्री -- औसत कीमत -- अनुमानित कारोबार
  • चार पहिया -- 2500 -- 10 लाख रुपये -- 250 करोड़ रुपये
  • दोपहिया वाहन -- 8000 -- 80,000 रुपये -- 64 करोड़ रुपये
  • कुल योग -- 10,500 -- 314 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- विजयादशमी पर पूरे मध्य प्रदेश में होगा शस्त्र पूजन, इंदौर में मुख्यमंत्री करेंगे; बाकी जिलों में मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि