• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भाई बना देवास का SP, बहन बनीं अमृतसर की ADC, चर्चा में भोपाल की IPS-IAS जोड़ी

मध्य प्रदेश कैडर के IPS आदित्य मिश्रा को देवास का SP बनाया गया है, जबकि उनकी बहन IAS पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का ADC General नियुक्त किया गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:16:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:16:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भाई बना देवास का SP, बहन बनीं अमृतसर की ADC, चर्चा में भोपाल की IPS-IAS जोड़ी
भोपाल के भाई-बहन की UPSC सक्सेस स्टोरी, एक साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भोपाल के रहने वाले हैं दोनों भाई-बहन
  2. पल्लवी ने बिना कोचिंग UPSC में पाई रैंक 73
  3. 27 अक्टूबर और 10 नवंबर को हुए तबादले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रशासनिक तबादले तो रोज होते हैं, लेकिन जब एक ही परिवार के दो अफसर भाई-बहन एक साथ नई जिम्मेदारी संभालें तो कहानी खास बन जाती है। मध्य प्रदेश और पंजाब कैडर में ऐसी ही चर्चा IPS आदित्य मिश्रा और IAS पल्लवी मिश्रा को लेकर हो रही है। भाई को देवास की कमान मिली है तो बहन अमृतसर में प्रशासन संभालेंगी।

भाई को देवास, बहन को अमृतसर की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने 27 अक्टूबर 2026 को IPS अधिकारियों के तबादले किए। इस लिस्ट में 2018 बैच के IPS आदित्य मिश्रा का नाम भी था। उन्हें बालाघाट SP से हटाकर देवास जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


पंजाब सरकार ने 10 नवंबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल किया। इसमें 2023 बैच की IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) यानी ADC General नियुक्त किया गया है। यानी अब भाई देवास में कानून-व्यवस्था संभालेंगे और बहन अमृतसर जैसे बड़े शहर में प्रशासनिक फैसले लेंगी।

भोपाल से शुरू हुई UPSC की प्रेरणा

दोनों भाई-बहन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। पल्लवी के लिए UPSC का सपना किसी कोचिंग से नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई को देखकर शुरू हुआ। आदित्य मिश्रा ने इंजीनियरिंग के बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और 2018 बैच के IPS अधिकारी बने।

भाई को खाकी वर्दी में काम करते देख पल्लवी के मन में भी देश सेवा का जज्बा जागा। जब पल्लवी ने तैयारी शुरू की तो आदित्य ही उनके सबसे बड़े गाइड बने। तैयारी की स्ट्रेटजी से लेकर आंसर राइटिंग और मेंटल स्ट्रेंथ तक, हर स्टेज पर भाई ने बहन को सपोर्ट किया।

बिना कोचिंग के पाई IAS की सफलता

पल्लवी मिश्रा की पढ़ाई भी काफी अलग रही है। उन्होंने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने संगीत में MA किया और शास्त्रीय संगीत की भी गहरी पढ़ाई की।

उनका अंतिम लक्ष्य सिविल सेवा ही था। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह प्रीलिम्स पास करने के बाद मेन्स में सेलेक्ट नहीं हो सकीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों को सुधारा और खासकर निबंध और आंसर राइटिंग पर ज्यादा फोकस किया।

कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी पर भरोसा करने वाली पल्लवी ने दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की और IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

दोनों की नई पोस्टिंग क्यों है खास

इस समय दोनों भाई-बहन अपनी नई पोस्टिंग को लेकर चर्चा में हैं। IPS आदित्य मिश्रा ने बालाघाट में अपने कार्यकाल के दौरान काफी अच्छा काम किया था, जिसकी वहां काफी चर्चा हुई। अब देवास में उनकी नई भूमिका को अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल की UPSC टॉपर IAS जागृति अवस्थी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, पति हैं सतना ASP

IAS पल्लवी मिश्रा के लिए अमृतसर में ADC General बनना करियर का बड़ा पड़ाव है। पंजाब के सबसे अहम शहरों में से एक अमृतसर में प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलना उनके अनुभव को और मजबूत करेगा। भाई-बहन की यह सक्सेस स्टोरी UPSC की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।