भोपाल के 'बंटी-बबली' की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी, फ्लैट दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
भोपाल में फ्लैट-मकान के नाम पर करोड़ों ठगने वाले संदीप और संगीता रमतानी की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी है। पुलिस उनसे ठगी की रकम और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 09:10:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 09:10:53 AM (IST)
भोपाल के 'बंटी-बबली' की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी। (फाइल फोटो)HighLights
- फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला।
- आरोपी पति-पत्नी संदीप और संगीता रमतानी की रिमांड बढ़ी।
- कोर्ट ने अयोध्यानगर पुलिस को दो दिन की रिमांड दी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : फ्लैट और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बंटी-बबली संदीप और पत्नी संगीता रमतानी की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी गई है। सोमवार को भोपाल की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली है।
ठगी की रकम और नेटवर्क की खंगाली जा रही भूमिका
- थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि पुलिस आरोपितों से ठगी की रकम के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लोगों से ऐंठी गई करोड़ों रुपये की रकम कहां निवेश की गई या किन खातों में ट्रांसफर की गई।