• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ब्रेक दबाने गया…एक्सीलेटर पर दब गया पैर, डिवाइडर से टकराकर सपोर्ट वायर पर हवा में अटकी तेज रफ्तार कार

भोपाल के आनंद नगर में तड़के एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर पर हवा में चढ़ गई। एक्सीलेटर दबने से हुए इस अजीबोगरीब हादसे में चालक ब...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 12:33:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 12:33:48 PM (IST)
ब्रेक दबाने गया…एक्सीलेटर पर दब गया पैर, डिवाइडर से टकराकर सपोर्ट वायर पर हवा में अटकी तेज रफ्तार कार
भोपाल के आनंद नगर में बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर पर हवा में अटकी तेज रफ्तार कार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे के वायर पर चढ़कर हवा में अटक गई
  2. चालक ने गुजरती गाड़ी से बचने के लिए कट मारा, घबराहट में पैर एक्सीलेटर पर दबा
  3. स्टील के मजबूत वायर द्वारा कार का पूरा भार संभाल लेने से कोई जनहानि नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर बिजली के खंभे को सहारा देने के लिए लगाए गए स्टील के सपोर्ट वायर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि स्टील का मजबूत वायर टूटा नहीं। वायर कार का भार संभालता रहा, जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई।

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे की है। कार चालक भोपाल से रायसेन मार्ग की ओर जा रहा था। आकाशवाणी कार्यालय के पास अचानक साइड से गुजर रहे एक अन्य वाहन से बचने के चक्कर में चालक ने कार को कट मारा, जिससे कार सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।


टकराने के बाद घबराहट में चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर ही दबा रह गया। इससे कार अत्यधिक रफ्तार में आगे बढ़ी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के डबल स्टील सपोर्ट वायर पर जाकर चढ़ गई।

चालक सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

बिजली के खंभे का स्टील वायर बेहद मजबूत था, जिसने कार का पूरा वजन उठा लिया और वाहन उसी पर अटका रहा। हादसे में कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को वायर से सुरक्षित उतरवाया।

यह भी पढ़ें- सुबह शौच के लिए घर से निकली 14 साल की बच्ची.. सड़क किनारे मिला निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम