• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सुबह शौच के लिए घर से निकली 14 साल की बच्ची.. सड़क किनारे मिला निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

सतना जिले के कोटर क्षेत्र में शौच के लिए निकली 14 वर्षीय बच्ची का निर्वस्त्र शव घर के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतात...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 09:39:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 11:27:21 AM (IST)
सुबह शौच के लिए घर से निकली 14 साल की बच्ची.. सड़क किनारे मिला निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
सतना में 14 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सतना में घर से शौच के लिए निकली 14 साल की बच्ची का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला
  2. बच्ची सुबह 5 बजे घर से निकली थी। एक घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली
  3. पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जांच अब भी जारी है

डिजिटल डेस्क, सतना। सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबेर-लखनवाह सड़क मार्ग पर रविवार सुबह झाड़ियों के बीच एक 14 साल की बच्ची का निर्वस्त्र शव मिला। बिना कपड़ों के पड़े मासूम के शव को देखकर राहगीरों ने पहले कपड़े से ढका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, बालिका सुबह 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन महज एक घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली।

सुबह 6:30 बजे मिली सूचना

पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे जानकारी मिली कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक लड़की का शव पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की हालत पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गई है।


फॉरेंसिक टीम और महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया गया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोटर पुलिस ने रामपुर बघेलान से फॉरेंसिक टीम और महिला पुलिस अधिकारी को जांच के लिए बुलाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के असली कारणों और वारदात का खुलासा हो सकेगा।

दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

इस मामले पर बात करते हुए कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा- मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। हर पहलू पर बारकी से जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- कुएं में उतरे, फिर लौटकर नहीं आए..टीन की चादर निकालने गए युवक की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरा आदिवासी युवक भी बेहोश