• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच का एक्शन, लाखों के गांजे और एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरा से 10 किलो गांजे के साथ महिला और बागसेवनिया के जलसा होटल से एमडी तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है।

By prashant vyasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:19:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:19:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच का एक्शन, लाखों के गांजे और एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
भोपाल में नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच का एक्शन। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. भोपाल क्राइम ब्रांच की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई।
  2. कस्तूरबा अस्पताल के पास से 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार।
  3. महिला के झोले से मिला 3 लाख का 10 किलो गांजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। गोविंदपुरा में कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बागसेवनिया स्थित जलसा होटल के कमरा नंबर 403 से एमडी जैसे पदार्थ के साथ सीहोर के एक युवक को पकड़ा गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

झोले में रखकर बेचने के लिए लाई थी गांजा

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। टीम ने घेराबंदी कर किरण अहिरवार (60), निवासी कैंची छोला, को पकड़ा। उसके झोले से 10 किलो 100 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। महिला मजदूरी करती है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


होटल के कमरे में ग्राहक बुलाकर बेच रहा था एमडी

  • बागसेवनिया के जलसा होटल में क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर अनिल राठौर (34), निवासी ग्राम बिलकिसगंज, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया। वह कमरा नंबर 403 में रुककर एमडी बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। तलाशी में 2.51 ग्राम सफेद पाउडर मिला, जिसे आरोपित ने एमडी बताया।
  • पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त मशरुके की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पदार्थ की वास्तविक पहचान रासायनिक जांच से होगी। पुलिस मोबाइल की जांच कर सप्लायर और नेटवर्क का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- एमपी में ट्रेनों की रफ्तार को पंख... बीना-भोपाल के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, 64 किमी में शुरू

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।