• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दुबई का कारोबारी बन युवती से 1.23 लाख की साइबर ठगी, 14 लाख नकद व डायमंड रिंग के झांसे में फंसी पीड़िता

दुबई से लाखों रुपये नकद और डायमंड रिंग गिफ्ट करने का झांसा देकर एक युवती से एक लाख 23 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने करीब 15...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 07:32:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 07:32:07 PM (IST)
दुबई का कारोबारी बन युवती से 1.23 लाख की साइबर ठगी, 14 लाख नकद व डायमंड रिंग के झांसे में फंसी पीड़िता
दुबई का कारोबारी बन युवती से 1.23 लाख की साइबर ठगी

HighLights

  1. दुबई का कारोबारी बनकर ठग ने युवती से की 1.23 लाख की ठगी
  2. 14 लाख कैश और डायमंड रिंग भेजने के नाम पर ऐंठी रकम
  3. पीड़िता की शिकायत पर कोलार पुलिस ने मामला दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दुबई से लाखों रुपये नकद और डायमंड रिंग गिफ्ट करने का झांसा देकर एक युवती से एक लाख 23 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित ने करीब 15 दिन तक दुबई का कारोबारी बनकर युवती से बातचीत की।

इसके बाद गिफ्ट भेजने के नाम पर कस्टम टैक्स और करेंसी कन्वर्जन चार्ज जमा करने के लिए कहा। युवती ने उसकी बातों में आकर रकम ट्रांसफर कर दी। बाद में ठगी का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है।


14 लाख नकद और डायमंड रिंग का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रिंकी रजक सनखेड़ी में रहती हैं। कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनकी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। उसने खुद को दुबई का कारोबारी बताया और करीब 15 से 20 दिन तक उनसे संपर्क में रहा। बातचीत के दौरान आरोपित ने युवती को महंगे गिफ्ट देने का भरोसा दिलाया। उसने दुबई से 14 लाख रुपये नकद और एक डायमंड रिंग भेजने की बात कही।

कस्टम टैक्स और कन्वर्जन चार्ज के नाम पर ऐंठी रकम

कुछ समय बाद आरोपित ने बताया कि गिफ्ट भारत पहुंचने पर कस्टम टैक्स और अन्य शुल्क जमा करना होगा। उसने यह भी कहा कि दुबई की करेंसी को भारतीय रुपये में बदलने के लिए कन्वर्जन चार्ज देना पड़ेगा। गिफ्ट मिलने की उम्मीद में युवती ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर कुल एक लाख 23 हजार रुपये जमा कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपित ने संपर्क बंद कर दिया और गिफ्ट भी नहीं पहुंचा। तब युवती को ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर होगी भर्ती, 'पुलिस सेतु ऐप' भी किया लॉन्च