भोपाल: रेलवे ने एक महीने में बेचा ₹2.71 करोड़ का स्क्रैप, अब खाली जमीन पर होंगे विकास कार्य
खाली स्थानों का इस्तेमाल रेलवे परिचालन, रखरखाव और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अनुपयोगी सामग्री का समयबद्ध निस्तारण और उपलब्ध जगह का बेहतर उपयोग करना है।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:15:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:15:24 PM (IST)
रेलवे लाइन और परिसर में जमा कबाड़। सौ- रेलवेHighLights
- एक महीने में 2.71 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा
- रेलवे परिसरों में 2946 वर्गफीट जगह खाली
- खाली जमीन का होगा दोबारा उपयोग
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे परिसरों में लंबे समय से पड़ी अनुपयोगी सामग्री को हटाकर उपयोगी जगह बनाने की दिशा में भोपाल मंडल ने अक्टूबर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत एक महीने में करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये का स्क्रैप बेचा गया।
इसमें मुख्य रूप से पुरानी रेल पटरियां और कंडम कोच शामिल रहे। स्क्रैप के निस्तारण से भोपाल मंडल में 2,946 वर्गफीट जगह खाली कराई गई।
यार्ड पर जमा था कबाड़
अभियान के दौरान करीब 2043 सीटीयू (स्वच्छता लक्ष्य इकाई) स्क्रैप का निस्तारण किया गया। इस पहल से रेलवे को राजस्व मिलने के साथ ही स्टेशनों, यार्ड और अन्य रेलवे परिसरों में जमा अनुपयोगी सामग्री से जगह खाली हुई है।
जगह का इस्तेमाल करेगा रेलवे
अब इन स्थानों का उपयोग रेलवे अपने परिचालन, रखरखाव और भविष्य के विकास कार्यों के लिए कर सकेगा। एडीआरएम अभिराम खरे ने बताया कि अक्टूबर में चलाए गए विशेष अभियान का उद्देश्य अनुपयोगी रेलवे सामग्री का समयबद्ध निस्तारण और खाली जगह का बेहतर उपयोग करना है।