
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली और छठ पूजा पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसका असर ट्रेनों की सीटों की उपलब्धता पर भी दिखाई दे रहा है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए नवंबर में 24 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया है।
ये ट्रेनें भोपाल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना, विदिशा, नर्मदापुरम, गुना, खिरकिया और शिवपुरी स्टेशन शामिल हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को पुणे, मुंबई, गोरखपुर, दानापुर, रीवा, बनारस, गाजीपुर, सुलतानपुर, रांची, अजमेर, जोधपुर और प्रयागराज सहित कई शहरों तक पहुंचने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
कुछ स्पेशल ट्रेनें लगातार कई दिनों तक संचालित होंगी, जबकि कुछ सप्ताह में एक या दो दिन और चुनिंदा तारीखों पर चलेंगी। इससे त्योहार के दौरान घर लौटने और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल में बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन (01667) नवंबर में 6, 9, 13 और 16 तारीख को चलेगी। वापसी में दानापुर-रानी कमलापति ट्रेन (01668) 7, 10, 14 और 17 नवंबर को संचालित होगी। वहीं, रानी कमलापति-रीवा स्पेशल (02191) 7 और 14 नवंबर तथा रीवा-रानी कमलापति (02192) 8 और 15 नवंबर को चलेगी।
इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ (01123) 6, 8, 13, 15 और 20 नवंबर को तथा मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01124) 8, 10, 15, 17 और 22 नवंबर को चलेगी। पुणे-गोरखपुर (01415) 6 से 16 नवंबर और गोरखपुर-पुणे (01416) 7 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (01079) 6 से 16 नवंबर और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01080) 6 से 18 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
हडपसर-गाजीपुर सिटी (01431) 6, 10, 13, 17 और 20 नवंबर तथा गाजीपुर सिटी-हडपसर (01432) 7, 11, 15, 18 और 22 नवंबर को चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (01051) 11, 12, 18 और 19 नवंबर तथा बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (01052) 12, 13, 19 और 20 नवंबर को संचालित होगी। सुलतानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (04212) 11 नवंबर और वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर (04211) 12 नवंबर को चलेगी।
यह भी पढ़ें- बीना में मां के बाद बेटी की भी मौत, देवरानी ने जेठानी और उसकी बेटी को जलाया था जिंदा, परिजनों का हंगामा
अजमेर-रांची स्पेशल (09619) प्रत्येक शुक्रवार यानी 6, 13, 20 और 27 नवंबर को चलेगी। रांची-अजमेर (09620) प्रत्येक रविवार यानी 8, 15, 22 और 29 नवंबर को संचालित होगी। जोधपुर-चेन्नई बीच (04815) 7, 14, 21 और 28 नवंबर तथा चेन्नई बीच-जोधपुर (04816) 10, 17 और 24 नवंबर को चलेगी।
उधना-प्रयागराज (04106) 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27 और 30 नवंबर को तथा प्रयागराज-उधना (04105) 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 नवंबर को संचालित होगी। इसके अलावा बांदा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (02200) 7, 14, 21 और 28 नवंबर तथा वापसी में झांसी-बांदा (02199) 12, 19 और 26 नवंबर को चलेगी।