नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के कई इलाकों में शनिवार को दो से छह घंटे बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों पर असर
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: केवड़ेवाला बाग, पटरा रोड, पटरा आरा मिल, भारत टॉकीज चौराहा, पटेल नगर व आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: साईं पार्क नगर, निर्मल एस्टेट, एक्सेल एस्टेट, झरनेश्वर, ड्रीमलैंड कॉलोनी व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: लेबर कॉलोनी, रविदास नगर, शांति नगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, भवानी नगर व आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेज-1 व 2, नबीबाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, थाना नबीबाग व आसपास।
यहां 11 से 5 तक होगी कटौती
सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: यादगारे शाहजहांनी पार्क व आसपास।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: ग्वाल मोहल्ला, कठपुतली मोहल्ला, 24 क्वार्टर, रोशनपुरा, मालवीय नगर, शारदा अपार्टमेंट, जीवन सागर अपार्टमेंट, श्रीराम अपार्टमेंट, काशी कॉम्प्लेक्स व आसपास।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक: यादवपुरा, राजभवन नंबर-1 व आसपास।
दोपहर 1 से 3 बजे तक: साउथ एन्क्लेव, आयकर कॉलोनी, भारत नगर, दाना पानी, आंचल प्रधान, आकांक्षा एन्क्लेव, दूरसंचार नगर व आसपास।