• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अवैध हथियारों के साथ वकील गिरफ्तार, तस्कर भी पकड़ा; 4 पिस्टल और कट्टा बरामद

हनुमानगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ वकील फरमान मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ हथियार बेचने वाले तस्कर को भी जखीरे के साथ पकड़ा है।

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:19:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:19:35 PM (IST)
भोपाल में अवैध हथियारों के साथ वकील गिरफ्तार, तस्कर भी पकड़ा; 4 पिस्टल और कट्टा बरामद
भोपाल में अवैध हथियारों के साथ वकील गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हनुमानगंज पुलिस ने अवैध हथियार के साथ वकील फरमान मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ हथियार बेचने वाले तस्कर को भी जखीरे के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपितों से चार पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वकील ने करीब दो लाख रुपये में पिस्टल खरीदने की बात कबूली है। वहीं, दूसरे आरोपित के पास से हथियारों का जखीरा मिलने के बाद पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

जिला अदालत में वकालत करता है आरोपित फरमान

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंधी कालोनी चौराहे के पास एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि टीम भेजकर घेराबंदी कराई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन और दो कारतूस मिले। 32 वर्षीय आरोपित फरमान जिला अदालत में वकालत करता है और तलैया थाना क्षेत्र में रहता है।


तस्कर अतीक की निशानदेही पर मिला हथियारों का जखीरा

शौक के लिए खरीदी थी दो लाख की पिस्टल। पूछताछ में फरमान ने बताया कि उसने करीब दो लाख रुपये में पिस्टल खरीदी थी और शौक के लिए अपने पास रखता था। उसने पुलिस को ऐशबाग निवासी 49 वर्षीय अतीक उर्फ बबलू के बारे में बताया। पुलिस ने अतीक को पकड़कर उसकी निशानदेही पर दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार, अतीक अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में शामिल है।

तस्कर पर पहले भी दर्ज हो चुका है एनडीपीएस का केस

पहले भी दर्ज हो चुका है एनडीपीएस का केस। अतीक के खिलाफ वर्ष 2006 में ऐशबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। हनुमानगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अब हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और खरीदारों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- एमपी में दीपावली से पहले सफाईकर्मियों की हड़ताल, भोपाल सहित कई जिलों में कचरे का ढेर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।