• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में प्रॉपर्टी का नया फॉर्मूला, ग्रोथ कॉरिडोर और इंदौर-जबलपुर प्रस्तावित बायपास की जमीन पर खरीदारों की नजर

हाल ही में जारी हुए भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप के बाद इस त्योहारी सीजन में रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों की प्राथमिकता अब पहले जैसी नजर नहीं आ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 12:49:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 01:30:36 PM (IST)
भोपाल में प्रॉपर्टी का नया फॉर्मूला, ग्रोथ कॉरिडोर और इंदौर-जबलपुर प्रस्तावित बायपास की जमीन पर खरीदारों की नजर
भोपाल मास्टर प्लान-2047 ने तय की विकास की दिशा (AI तस्वीर)

HighLights

  1. प्रॉपर्टी बाजार का नया नक्शा, भोपाल 2047 के प्रारूप ने तय किए निवेश के नए हॉटस्पॉट
  2. ग्रोथ कॉरिडोर और इंदौर-जबलपुर प्रस्तावित बायपास की जमीन पर खरीदारों की नजर
  3. अपने घर का सपना देख रहे खरीदारों की पहली पसंद नर्मदापुरम रोड, बावड़िया, सलैया और कोलार

पंकज श्रीवास्तव, नवदुनिया, भोपाल। हाल ही में जारी हुए भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप के बाद इस त्योहारी सीजन में रियल एस्टेट बाजार में खरीदारों की प्राथमिकता अब पहले जैसी नजर नहीं आ रही है। प्रारूप सामने आने के बाद बाजार में प्रॉपर्टी के और बेहतर विकल्प खुल गए हैं, जिसके चलते आम खरीदार से लेकर बड़े निवेशकों तक का रुख तेजी से बदल रहा है।

विशेषज्ञ के अनुसार विकास योजना के प्रारूप के बाद बड़े निवेशक प्रस्तावित ग्रोथ कॉरिडोर में भविष्य देखकर प्रॉपर्टी खरीदेंगे। वहीं भोपाल का रीजनल प्लान भी तैयार हो रहा है, जिसके चलते जबलपुर रोड से इंदौर की तरफ प्रस्तावित बायपास रोड की प्रॉपर्टी पर बड़े खरीदारों का खास रुझान देखने को मिलेगा। इसके अलावा शहर में बन रहे मेट्रो स्टेशनों के आसपास असीमित एफएआर के फायदे के कारण भी यहां बड़े प्रॉपर्टी खरीदारों का दबदबा देखने को मिलेगा।


घर का सपना देखने वालों के लिए ये इलाके पहली पसंद

शहर के कालोनाइजरों का कहना है कि प्रारूप आने के बाद बाजार में अच्छे विकल्प बने हैं। रियल एस्टेट बाजार में अपने घर का सपना देखने वाले खरीदार मुख्य रूप से नर्मदापुरम रोड, बावड़िया, सलैया, मिसरोद और गुराड़ी की तरफ रुख कर सकते हैं। वर्तमान में बावड़िया में प्लाट की कीमत लगभग 15 हजार रुपये प्रति वर्गफीट चल रही है, जबकि सलैया में यह दर छह से सात हजार रुपये प्रति वर्गफीट है। आने वाले दिनों में इन दोनों इलाकों में जमीन के दामों में बड़ा उछाल आने की संभावना है।

एयरपोर्ट और कोलार रोड की तरफ भी बढ़ेगा रुझान

मध्यम और दीर्घकालिक प्रॉपर्टी खरीदार के लिहाज से शहर के अन्य छोरों पर भी तेजी देखने को मिलेगी। कालोनाइजरों और जानकारों का मानना है कि मास्टर प्लान के प्रारूप ने खरीदारों के सामने विकास की दिशा स्पष्ट कर दी है, जिससे इस सीजन में रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी।

एयरपोर्ट रोड: पलासी और बड़वाई जैसे इलाकों में खरीदारों की सक्रियता बढ़ेगी।

कोलार रोड: थुआखेड़ा, इनायतपुर और हिनौतिया आलम समेत आसपास के क्षेत्रों में खरीदार तेजी से प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे।

इनका कहना है

निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में गोथ कारिडोर और मेट्रो स्टेशन के आसपास जमीन के दाम बढ़े। प्रॉपर्टी खरीदने वाले इन स्थानों को प्राथमिकता देंगे। हालांकि भोपाल रीजनल प्लान बन रहा है, इसलिए पश्चिमी बायपास से अधिक प्रॉपर्टी खरीदार जबलपुर रोड से इंदौर की तरफ जाने वाले बायपास रोड की तरफ प्रॉपर्टी पर फोकस रहेगा। सुमित गोठी, सचिव, इंस्टीट्यूट आफ टाउन प्लानर इंडिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान 2047: 11 दिनों में दर्ज हुईं 623 आपत्तियां; लैंडयूज बदलाव की मांग सबसे ज्यादा

ड्राफ्ट के जारी होने के बाद इस बार प्रॉपर्टी में बूम

बावड़िया, सलैया, गुराड़ी, पलासी, बड़वाई, थुआखेड़ा, इनायतपुर समेत आदि क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। ज्यादातार खरीदार इस बार इन्हीं क्षेत्रों में प्रापर्टी खरीदेंगे। रूपेश गोरखे, वाइस प्रेसिडेंट , सेज रियलटी ग्रुप।

बावड़िया कला, सलैया, गुलमोहर आदि क्षेत्र में प्रॉपर्टी में इस बार बूम आएगा। नए खरीदार यहां रुख करेंगे। आने वाले टाइम में बावड़िया कला रोड, कोलार और नर्मदापुरम रोड से कनेक्ट होगा। इसलिए खरीदारों का रूझान इस बार इधर अधिक देखने को मिल सकता है। देवेंद्र चौकसे, सीएमडी, शालिग्राम बिल्डर एंड डेवलपर्स।