Bhopal Metro : 17 अगस्त से बदल जाएगा समय; अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, देखें पूरी समय-सारणी
भोपाल मेट्रो का नया टाइम-टेबल जारी किया है। 17 अगस्त से हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एमपीएमआरसीएल ने शेड्यूल में बदलाव किया...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 05:01:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 05:11:56 PM (IST)
फोटो एआई से तैयार की गई है।HighLights
- 17 अगस्त से नया टाइम-टेबल
- 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी
- छुट्टटी के दिन मेट्रो लगाएगी 70 फेरे
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । राजधानी भोपाल में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नया टाइम-टेबल जारी किया है, जो 17 अगस्त से प्रभावी होगा।
नई व्यवस्था के तहत अब पूरे परिचालन समय में यात्रियों को हर 15 मिनट के नियमित अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। एमपीएमआरसीएल ने यात्रा संबंधी जरूरतों के विश्लेषण के बाद यह निर्णय लिया गया है।
समान अंतराल पर ट्रेनें चलने से यात्रियों का वेटिंग टाइम घटेगा और उनका सफर अधिक सुगम व समयबद्ध हो सकेगा।
सोमवार से शनिवार का शेड्यूल और फेरे
नई समय-सारणी के अनुसार सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक चलेगी।
पहली मेट्रो: सुभाष नगर स्टेशन से सुबह 11:30 बजे और एम्स स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी।
अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7 बजे और एम्स से शाम 7:30 बजे छूटेगी।
रविवार और अवकाश के दिन मेट्रो लगाएगी 70 फेरे
छह दिनों में दोनों दिशाओं को मिलाकर कुल 62 फेरे संचालित किए जाएंगे। रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर अतिरिक्त समय मेट्रो को चलाया जाएगा।
सप्ताहांत और छुट्टियों के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
अंतिम मेट्रो सुभाष नगर से रात 8 बजे और एम्स से रात 8:30 बजे चलेगी। रविवार और अवकाश के दिनों में कुल 70 फेरे लगाए जाएंगे।