• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Metro: अब रविवार और छुट्टियों के दिन भी हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, रिटर्न टिकट और ऐप रीचार्ज पर स्पेशल छूट

भोपाल में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दि...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 09:31:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 09:31:56 AM (IST)
Bhopal Metro: अब रविवार और छुट्टियों के दिन भी हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, रिटर्न टिकट और ऐप रीचार्ज पर स्पेशल छूट
भोपाल मेट्रो में रविवार और छुट्टियों में अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल मेट्रो में रविवार और छुट्टियों में अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
  2. ऐप रीचार्ज पर 15% तक बोनस और रिटर्न टिकट पर 5% की छूट
  3. इसके साथ ही इसके संचालन समय में भी एक घंटे की बढ़ोतरी की गई

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवाओं का विस्तार करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब छुट्टियों के दिन यात्रियों को मेट्रो के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसके संचालन समय में भी एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है।

छुट्टियों के दिन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी। वहीं एम्स से सुभाष नगर के लिए अंतिम ट्रेन रात 8 बजे चलेगी। अन्य सामान्य कार्यदिवसों में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी, जहां पीक आवर्स सुबह 9 से 10:30 और शाम 5:30 से 7 बजे में हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी।


यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो के मुआवजे पर जबलपुर HC सख्त, कहा- 2 हफ्ते में दें जवाब; पीड़ितों का आरोप- जमीन तो ले ली, मुआवजा कहां?

छूट और आधुनिक सिग्नलिंग से आसान होगा सफर

हाल ही में अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने से दोनों ट्रैक पर नियमित और सुरक्षित परिचालन शुरू हो चुका है। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो प्रशासन खास छूट भी दे रहा है। रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत की छूट, ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट और ऐप ई-वालेट रिचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस राशि।