• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

15 सितंबर से बदलेगा भोपाल मेट्रो का समय, पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, देखें नया टाइम-टेबल

Bhopal Metro New Schedule: भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं की स...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:26:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:26:35 PM (IST)
15 सितंबर से बदलेगा भोपाल मेट्रो का समय, पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, देखें नया टाइम-टेबल
15 सितंबर से बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल।

HighLights

  1. भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  2. 15 सितंबर से बदलेगा ट्रेनों का शेड्यूल
  3. पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है। यह नया शेड्यूल 15 सितंबर से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा। नए समय-सारणी के अनुसार, सामान्य घंटों के दौरान मेट्रो हर आधे घंटे में और शाम के व्यस्त (पीक) समय में हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

सोमवार से शनिवार तक मेट्रो के संचालन का समय

सोमवार से शनिवार के बीच मेट्रो सेवा सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक संचालित की जाएगी। इस दौरान सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। वहीं शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे के व्यस्त समय के दौरान ट्रेनों का संचालन हर 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा।


समय-सारणी के अनुसार, सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह 11:30 बजे और अंतिम ट्रेन शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके विपरीत, एम्स (AIIMS) स्टेशन से पहली मेट्रो सेवा दोपहर 12:00 बजे और अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप से किया इनकार तो छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, Video Viral

रविवार और अवकाश के दिनों में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

रविवार तथा अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भोपाल मेट्रो सुबह 11:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक संचालित होगी। छुट्टियों के दिनों में दोपहर 1:00 बजे के बाद से यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो के फेरे उपलब्ध रहेंगे।