भोपाल में बदमाशों ने बुजुर्ग किराना व्यापारी को शैंपू मांगने के बहाने उलझाया, पलक झपकते 12 ग्राम सोने की चेन लूटकर फरार
भोपाल के साकेत नगर में रविवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना दुकानदार (67) के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज स...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:30:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:30:33 AM (IST)
भोपाल में बदमाशों ने बुजुर्ग किराना व्यापारी को लूटा। (एआई जनरेटेड)HighLights
- साकेत नगर में किराना दुकानदार से हुई दिनदहाड़े लूटपाट।
- ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने झपटी सोने की चेन।
- 67 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिवप्रसाद आचार्य बने शिकार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे राजधानी में दिनदहाड़े दुकानों पर पहुंचकर लूटपाट कर रहे हैं। साकेत नगर में रविवार सुबह किराना दुकान पर बैठे 67 वर्षीय वृद्ध को दो बदमाशों ने निशाना बनाया।
एक बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और सामान लेने के बहाने दुकानदार के गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकला। बाहर बाइक लेकर खड़ा उसका साथी पहले से फरार होने के लिए तैयार था। दोनों आरआरएल की तरफ भाग गए। बागसेवनिया पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज किया है।
ग्राहक बनकर आए थे बदमाश
- पुलिस के अनुसार 67 वर्षीय शिवप्रसाद आचार्य हिंदुस्तान पावर लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। वह साकेत नगर में घर के पास किराए की दुकान में किराना व्यवसाय करते हैं। एएसआइ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे काले-लाल रंग की बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे।
- ब्राउन रंग की चेकदार शर्ट पहने एक युवक बाइक से उतरा और पानी की बोतल मांगी। उसने 100 रुपये का नोट दिया और फिर शैंपू मांगा। शिवप्रसाद सामान निकालने के लिए पलटे, तभी बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर बाहर भागा और साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शिवप्रसाद ने पुलिस को चेन का वजन 12.030 ग्राम बताया है।