• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: चाइल्ड लाइन में दस वर्षीय बालक ने लगाई गुहार, पिता जान से मारने की देते हैं धमकी

बच्‍चे के माता-पिता के बीच चल रहा कानूनी विवाद। पिता ने कर ली है दूसरी शादी। फैमिली कोर्ट परिसर से ही बच्‍चे ने किया फोन।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 28 Oct 2021 04:21:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Oct 2021 04:21:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News: चाइल्ड लाइन में दस वर्षीय बालक ने लगाई गुहार, पिता जान से मारने की देते हैं धमकी

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी में एक दस वर्षीय बालक ने चाइल्ड लाइन में फोन कर अपने पिता के बारे में शिकायत दर्ज कराई कि वे उसे जान से मारने की धमकी देते है। चाइल्ड लाइन पर बच्चे ने फोन कर कहा कि मैडम, मेरे पिता मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके हिसाब से मैं फसाद की जड़ हूं और उनके और मम्मी के बीच झगड़े का पूरा ब्लेम वह मुझ पर डाल देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या करूं। मुझे उनसे डर लगने लगा है।

बुधवार देर शाम आए इस कॉल में बच्चे ने बताया कि वह कोर्ट परिसर से ही चाइल्ड लाइन को कॉल कर रहा है। बच्चे के मुताबिक बुधवार को फैमिली कोर्ट में उसके माता-पिता के विवाद की काउंसलिंग थी। उस दौरान कोर्ट परिसर में भी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी, इसलिए उसने चाइल्ड लाइन को कॉल किया। मामले में बच्चा बुधवार को अपनी मां और मौसी के साथ चाइल्ड लाइन ऑफिस पहुंचा था। बच्चे की मां ने बताया कि पति ने उससे तलाक लिए बिना बच्चे की टयूशन टीचर से दूसरी शादी कर ली है। अब वह दूसरी पत्नी के साथ ही रहता है और उनका खर्च उठाने को तैयार नहीं। मामले में मां ने बताया कि उसने महिला थाने में भी उस वक्त पति के खिलाफ शिकायत की थी। वहां काउंसलिंग में पति एक ही जिद पर अड़ा रहा कि वह दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है। इसके बाद उसने कोर्ट में केस लगाया। महिला ने ने बताया कि उनका दस साल का बेटा कुछ दिन पिता के साथ भी रहा, लेकिन सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती थी। इस कारण वह डर कर अपनी मां के पास लौट आया। अब पिता अपना सारा गुस्सा बच्चे पर निकालते हैं और उसे बात-बात पर धमकाते हैं। यही वजह है कि मां-बेटे ने चाइल्ड लाइन से मदद मांगी।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।