• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: चाइल्ड लाइन का चाइल्ड राइट्स वीक 14 से 21 नवंबर तक

Bhopal News : नुक्कड़ नाटक के माध्‍यम से बच्‍चे बालअधिकारों के बारे में समझेंगे।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 16 Nov 2021 07:34:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Nov 2021 07:34:02 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News: चाइल्ड लाइन का चाइल्ड राइट्स वीक 14 से 21 नवंबर तक

Bhopal News:भोपाल ( नवदुनिया रिपोर्टर)। चाइल्ड लाइन नोडल भोपाल ने सीएसडी सप्ताह (बाल दिवस) के अवसर पर पिपलानी क्षेत्र के स्लम के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। हर साल की तरह सीएसडी सप्ताह के पहले दिन, बच्चों की पेंटिंग, निबंध, बेकार सामग्री से उपयोगी सामग्री बनाना का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज एंड यूथ फॉर सर्विस ये छात्र इन स्लम एरिया में बच्चों को इंटेंस पढ़ाते हैं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह, बाल संरक्षण और 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गई।

बच्चों को उनके अधिकारोंं के प्रति जागरूक करने, चाइल्ड लेबर से लेकर चाइल्ड एजुकेशन के बारे में जानकारी देने के लिए 14 से 21 नवंबर तक चाइल्ड लाइन चाइल्ड राइट्स वीक मनाया जा रहा है। इस आठ दिवसीय कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन नुक्कड़ नाटक और अवेयरनेस प्रोग्राम के माध्यम से शहर की बस्तियों में जाकर बच्चों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करेगा। वहीं दोस्ती सप्ताह भी सेलिब्रेट करेगा। इसमें शहर के थानों और बच्चों से संबंधित ऑफिस में बस्तियों के बच्चे जाकर दोस्ती करेंगे। चाइल्ड लाइन से मिली जानकारी के अनुसार इसमेंं बच्चों को चाइल्ड राइट्स, चाइल्ड लेबर, नशा न करना और बाल विवाह जैसे कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं मेंटली और फिजिकली वायलेंस के प्रति भी जागरूक किया जाता है।


सोशल वर्क डिपार्टमेंट के बच्चों ने तैयार किया नाटक

बीएसएसएस कालेज के सोशल वर्क डिपार्टमेंट के स्टूडेंंट्स ने चाइल्ड राइट्स, चाइल्ड लेबर, नशा और बच्चे, बाल विवाह, फिजिकली और मेंटली वायलेंस जैसे मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक तैयार किया है। इस नाटक को स्टूडेंट्स शहर की बस्तियों में जाकर करेंगे। इससे बच्चें ज्यादा से ज्यादा अवेयर हो सकेंगे। क्योंकि बच्चों को खेल-खेल में बड़ी से बड़ी बात भी आसानी से समझाई जा सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।