• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

नींद में सोती रही Bhopal पुलिस, दो करोड़ की चोरी का आरोपी ट्रेन से हुआ फरार

MP News: कोहेफिजा क्षेत्र में पिछले महीने हुई दो करोड़ रुपये की चोरी के मामले में रायबरेली से पकड़ा गया आरोपित पुलिस की नाक के नीचे से भाग निकला। चार ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 10:28:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 10:28:14 PM (IST)
नींद में सोती रही Bhopal पुलिस, दो करोड़ की चोरी का आरोपी ट्रेन से हुआ फरार
दो करोड़ की चोरी का आरोपी ट्रेन से हुआ फरार। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दो करोड़ की चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
  2. कानपुर स्टेशन पर चोर ने दिया चार पुलिसकर्मियों को चकमा
  3. जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में पिछले महीने हुई दो करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस की लापरवाही ने एक बार फिर विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस चोरी में शामिल रायबरेली निवासी आरोपी को पकड़ने में तो पुलिस ने सफलता हासिल कर ली थी, लेकिन उसे सुरक्षित भोपाल लाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया।

भोपाल लाते समय भागा चोर

जानकारी के अनुसार, भोपाल पुलिस की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को रायबरेली पहुंची थी, जहां से उन्होंने आरोपी को हिरासत में लिया। टीम शनिवार सुबह ट्रेन के ज़रिए आरोपी को भोपाल लाने की तैयारी में थी। सबकुछ योजना के अनुसार चल रहा था, लेकिन कानपुर रेलवे स्टेशन पर स्थिति अचानक बदल गई। पुलिस टीम के सदस्य जब ट्रेन में ही नींद के आगोश में थे, तभी आरोपी ने मौका पाकर हथकड़ी छुड़ाई और फरार हो गया।


सुबह जब पुलिसकर्मी जागे, तो आरोपी गायब था। टीम ने तुरंत आसपास के इलाके में तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पुलिस को खाली हाथ वापस भोपाल लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि करोड़ों रुपये की चोरी के इस बड़े मामले की जांच को भी एक बार फिर अधर में लटका दिया है।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त DSP को दी राहत, पेंशन से एक वर्ष तक 10 प्रतिशत कटौती के आदेश पर लगाई रोक

दो करोड़ की चोरी ने मचाई थी सनसनी

गौरतलब है कि 29 सितंबर को कोहेफिजा के ओमनगर क्षेत्र में रहने वाले वकील आनंद पाराशर के घर में चोरी की वारदात हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब दो करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने इस चोरी में शामिल कई आरोपितों की पहचान की। इसमें सागर निवासी अंकित तिवारी, रायबरेली के अज्जू उर्फ अजय शाक्य, और देवू उर्फ देवाशीष शर्मा के नाम सामने आए। वकील की भतीजी डाली और उसके दोस्त रवि विश्वकर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, देवाशीष शर्मा पहले से ही एक अन्य अड़ीबाजी के मामले में जेल में बंद है।