Bhopal Power Cut: भोपाल के इन इलाकों में बुधवार को 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, यहां देखें पूरी लिस्ट
भोपाल में बुधवार को बिजली कंपनी के मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में तीन से छह घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। मालवीय नगर, बागसेवनिया, इंद्रपुरी और भानपुर...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:19:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:19:40 AM (IST)
आज राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल। (एआई जनरेटेड)HighLights
- भोपाल के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती।
- मरम्मत के चलते 3 से 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती।
- मालवीय नगर में सुबह 7 से 12 बजे तक कटौती।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: शहर के कई इलाकों में बुधवार को तीन से छह घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
इन इलाकों पर असर
- सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक: मालवीय नगर व आसपास।
- सुबह दस से दोपहर दो बजे तक: बागसेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी, पीएंडटी कालोनी, निराला नगर, द्वारकापुरी, एकता मार्केट, चित्रगुप्त नगर, आराधना नगर, गंगा नगर, सुदामा नगर, अंबेडकर नगर, राजीव नगर व आसपास।
- सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक: प्रियदर्शनी, शिवालय, गिरधर परिसर, मेंगो वैली, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कालोनी व आसपास।
- सुबह दस से शाम चार बजे तक: माहोली, काकड़ अभिनम होम्स, ग्रीन वैली, कोलुआ, राधाकृष्ण पुरम, खेजड़ा बरामद, भानपुर, ईको ग्रीन पार्क व आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक: इंद्रपुरी ए, बी-सी सेक्टर, मंदाकिनी परिसर, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर व आसपास।
यह भी पढ़ें- गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से नगर निगम वसूलता है 7 करोड़ टैक्स, 5 साल से अंधेरा से परेशान व्यापारियों ने लगाई 600 स्ट्रीट लाइटें