• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट, अपराधी कट्टा दिखाकर बोले – “आई एम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट”

बागसेवनिया इलाके में 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण गौर के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों ने उन्हें कार में बैठाकर रास्ते भ...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 11:18:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 11:18:03 PM (IST)
भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट, अपराधी कट्टा दिखाकर बोले – “आई एम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट”
भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। बागसेवनिया इलाके में 47 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण गौर के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों ने उन्हें कार में बैठाकर रास्ते भर पीटा और कट्टा दिखाकर धमकाते हुए कहा कि वे "एनकाउंटर स्पेशलिस्ट" हैं।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे प्रवीण गौर को कुबेर डेरी के पास बुलाया गया, जहां प्रतीक, नमिता गुप्ता और अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने मोबाइल फोन छीनकर जबरन एक सफेद कार में बैठाया और लहरपुर रोड की ओर ले गए। रास्ते में मारपीट कर उनसे सोने की अंगूठी और आठ हजार रुपये भी छीन लिए।


आरोपी भाग निकले

इसी दौरान कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख आरोपित कार छोड़कर भाग निकले। इस बीच, प्रवीण गौर अपनी जान बचाकर सीधे थाने पहुंचे और महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।

प्रवीण गौर ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले उन्होंने आरोपितों के साथ मिलकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। नुकसान होने के बाद से आरोपित लगातार उनसे पैसे की भरपाई की मांग कर रहे थे। लगभग 15 दिन पहले प्रतीक नामक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने उनसे संपर्क साधा और पूरी साजिश रची गई।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश में दो टीमें रवाना की गई हैं।

इसे भी पढ़ें- इंदौर जिला न्यायालय ने बेस्ट प्राइस, वालमार्ट और जिप्पी एडिबल को जारी किया नोटिस, क्‍या है मामला