
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इंद्रपुरी के रहवासी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संदिग्ध कारोबार का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने पहले ग्राहक का चोला ओढ़ा। एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पिंक वाइब्स स्पा सेंटर में पहुंचा। बातचीत आगे बढ़ी तो प्रवेश के नाम पर 500 रुपये और देह व्यापार के लिए तीन हजार रुपये लिए जाने की बात सामने आई।
पुलिसकर्मी ने अंदर की स्थिति की पुष्टि करने के बाद बाहर टीम को इशारा किया। इसके साथ ही स्पा सेंटर को चारों तरफ से घेर लिया गया। अचानक पुलिस को देखकर अंदर अफरा-तफरी मच गई। नौ कमरों वाले सेंटर से दस महिलाएं समेत कई लोग पकड़े गए। इनमें तीन कालेज छात्राएं भी शामिल हैं। एक महिला हरियाणा की बताई गई है।
कार्रवाई के बाद आरोपियों की पैरवी के लिए एक उप निरीक्षक के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार महिलाओं के पक्ष में भी एक व्यक्ति थाने पहुंचा था। पुलिस अब इनके संपर्क और भूमिका की जांच कर रही है। रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी जाएगी। इसके आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में जुए के अड्डे पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश, ड्रोन से निगरानी के बाद घेरा मकान; पांच गिरफ्तार, 17 फरार