• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Railway: बिना टिकट यात्रियों पर एक्शन, दो दिन में वसूला 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना

भोपाल रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान तीन टिकट निरीक्षकों ने 295 मामलों में कार्रवाई कर रेलवे के खाते में 3 लाख 6 हजार रुपये जमा कराए।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:25:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:27:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal Railway: बिना टिकट यात्रियों पर एक्शन,  दो दिन में वसूला 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. दो दिन में 3.06 लाख रुपये का राजस्व
  2. तीन कर्मचारियों ने बनाया रिकॉर्ड
  3. गलत श्रेणी के टिकट पर भी जुर्माना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिना टिकट या निर्धारित श्रेणी से अलग टिकट लेकर ट्रेन में सफर करना यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में ऐसे यात्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान में तीन टिकट निरीक्षकों ने दो दिनों में 295 मामलों में कार्रवाई कर तीन लाख छह हजार रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया है।

खास बात यह है कि तीनों कर्मचारियों ने अलग-अलग दिनों में एक-एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया।

कुल 295 मामले बने

जानकारी के अनुसार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक शाकिर शाह ने 10 नवंबर को एक ही दिन में 124 मामलों में कार्रवाई कर एक लाख एक हजार 190 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

वहीं, 11 नवंबर को टिकट निरीक्षक अब्दुल वाहिद ने 117 मामलों में एक लाख 30 रुपये और मुख्य टिकट निरीक्षक अमित शर्मा ने 50 मामलों में एक लाख चार हजार 780 रुपये का राजस्व जुटाया। इस तरह तीनों ने कुल 295 मामलों में 3 लाख 6 हजार रुपये रेलवे के खाते में जमा कराए।


यह भी पढ़ें- अब एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वंदे भारत जैसी आरामदायक सीटें, भोपाल रेल मंडल खरीदेगा 150 रिक्लिनर

गलत टिकट पर भी हो सकती है कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करने के अलावा कम दूरी का टिकट लेकर आगे तक सफर करना, आरक्षित कोच में बिना उचित टिकट के बैठना या निर्धारित श्रेणी से ऊंची श्रेणी में यात्रा करना भी अनियमित यात्रा की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में यात्री से नियमानुसार किराये के अंतर के साथ जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

इसलिए यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से पहले अपने गंतव्य और यात्रा की श्रेणी के अनुसार सही टिकट लेना चाहिए।तीनों कर्मचारियों की उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि टिकट जांच से रेलवे के राजस्व में वृद्धि के साथ बिना टिकट यात्रा पर भी अंकुश लगता है। रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।