• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वंदे भारत जैसी आरामदायक सीटें, भोपाल रेल मंडल खरीदेगा 150 रिक्लिनर

भोपाल रेल मंडल भोपाल-बीना मेमू एक्सप्रेस, डॉ. अंबेडकर नगर-भोपाल इंटरसिटी और राज्यरानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आरामदायक रिक्लिनर सीटें लगाने की तैयारी कर रहा है।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 12:07:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 12:07:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वंदे भारत जैसी आरामदायक सीटें, भोपाल रेल मंडल खरीदेगा 150 रिक्लिनर
फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
  2. 150 गैस स्प्रिंग रिक्लिनर खरीदेगा रेलवे
  3. बैठने की थकान कम करने में मदद मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। वंदे भारत, शताब्दी और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलने वाली आरामदायक सीटों की सुविधा अब इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मिल सकती है। भोपाल रेल मंडल इस दिशा में 150 गैस स्प्रिंग रिक्लिनर खरीदेगा। अभी तक पीछे की ओर झुकने वाली सीटों की सुविधा मुख्य रूप से वंदे भारत, शताब्दी और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों में मिलती है।

अब भोपाल-बीना मेमू एक्सप्रेस, डॉ. अंबेडकर नगर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी सीटों को ज्यादा आरामदायक बनाने की तैयारी है। इससे रोजाना और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।

क्या होती है गैस स्प्रिंग रिक्लिनर सीट

यह सामान्य कुर्सी जैसी सीट होती है, लेकिन इसमें एक खास व्यवस्था लगी रहती है। इसकी मदद से यात्री सीट की पीठ को पीछे की ओर झुका सकते हैं। यानी सफर के दौरान अगर कोई यात्री आराम करना चाहता है तो वह अपनी सुविधा के अनुसार सीट को थोड़ा पीछे कर सकता है। जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा सीधा भी किया जा सकता है। इससे लंबे समय तक बैठने से होने वाली थकान कम करने में मदद मिलेगी।


यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, छठ के बाद भीड़ को देखते हुए चलेंगी विशेष ट्रेनें, कई ट्रेनों के बढ़ाए अतिरिक्त फेरे

150 सीटों की खरीद की तैयारी

भोपाल रेल मंडल कुल 150 गैस स्प्रिंग रिक्लिनर खरीदेगा। रेलवे ने इनके लिए आरडीएसओ के स्पेसिफिकेशन नंबर CK-508509 के अनुसार तकनीकी मानक तय किए हैं। सीटों की बनावट और गुणवत्ता रेलवे की निर्धारित ड्राइंग के मुताबिक होगी। इन सीटों पर डिलीवरी की तारीख से 30 महीने की वारंटी भी मिलेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।