• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा देकर भोपाल के रिटायर्ड अधिकारी से 1.06 करोड़ की साइबर ठगी

भोपाल में साइबर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी लाखन लाल उईके से शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में 10% दैनिक मुनाफे का झांसा देकर 1.06 करोड़ रुपये ठग लिए।

By prashant vyasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 07:33:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 07:37:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा देकर भोपाल के रिटायर्ड अधिकारी से 1.06 करोड़ की साइबर ठगी
ठगों ने लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया और मोबाइल में एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. फर्जी ट्रेडिंग एप और वॉट्सएप ग्रुप के जरिये रचा गया जाल
  2. रिटायर्ड अधिकारी से किया हर दिन 10 प्रतिशत तक लाभ का दावा
  3. 100 से ज्यादा मोबाइल नंबर और कई बैंक खातों का उपयोग किया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने राजधानी के एक बुजुर्ग से एक करोड़ छह लाख 60 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। शिकायत के बाद मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरखेड़ी सूरजनगर निवासी 60 वर्षीय लाखन लाल उईके रिटायर्ड शासकीय अधिकारी हैं। उनको अप्रैल 2025 में एक वॉट्सएप नंबर से संदेश मिला। संदेश भेजने वाली महिला ने खुद को एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी की प्रतिनिधि बताया और उन्हें एक निवेश संबंधी वॉट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग और आइपीओ में निवेश पर प्रतिदिन 10 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का दावा किया जाता था।


कुछ दिनों तक गतिविधियां देखने के बाद उईके ने निवेश करना शुरू किया। आरोपियों ने उन्हें एक लिंक भेजकर पंजीयन कराया और मोबाइल में एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। शुरुआत में उन्होंने एक लाख रुपये जमा किए। एप में निवेश राशि और बढ़ता हुआ मुनाफा दिखने लगा, जिससे उनका भरोसा मजबूत हो गया।

ठगी में 100 से ज्यादा बैंक खातों का उपयोग

ठगों ने प्री-लिस्टिंग आईपीओ शेयर और बड़ी कंपनियों के शेयर कम कीमत पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर निवेश करवाया। अलग-अलग कंपनियों के नाम पर शेयर आवंटन दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जब पीड़ित ने निवेश की राशि निकालने का प्रयास किया तो उनसे और रकम जमा करने की मांग की गई।

संदेह होने पर उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी नंबर बंद मिले। जांच में सामने आया है कि ठगी के लिए 100 से अधिक मोबाइल नंबरों, फर्जी ट्रेडिंग एप और कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में एक ही चेहरे पर सिम निकालने के सबसे ज्यादा मामले विध्य क्षेत्र में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।