• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के मिसरोद सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों का टीचर के खिलाफ प्रदर्शन, बच्चों से घर के काम करवाने का आरोप

भोपाल के मिसरोद स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर घर का काम करवाने और विरोध करने पर मारपीट के आरोप लगाए। छात्र धरने पर बैठे, शिक्षिका को दूसरी जग...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 01:38:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 01:45:52 PM (IST)
भोपाल के मिसरोद सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों का टीचर के खिलाफ प्रदर्शन, बच्चों से घर के काम करवाने का आरोप
भोपाल के सरकारी स्कूल में छात्रों का धरना। (नईदुनिया)

HighLights

  1. मिसरोद स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  2. छात्रों ने शिक्षिका पर घर का काम करवाने आरोप लगाया।
  3. काम से इनकार पर मारपीट के भी आरोप लगाए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के मिसरोद स्थित शासकीय विद्यालय में Z Alpha के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका को हटाने और निलंबित करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया। विद्यार्थी स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बच्चों से घर का काम करवाने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षिका बबिता कुशवाहा कथित रूप से अपने घर से संबंधित काम स्कूल में लेकर आती हैं और बच्चों से वह काम करवाती हैं। विद्यार्थियों का यह भी आरोप है कि काम करने से इनकार करने पर बच्चों के साथ कथित रूप से मारपीट की जाती है।


निलंबन की कार्रवाई तक आंदोलन

छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब तक शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिक्षिका का निलंबन होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। विद्यार्थियों की मांग पर शिक्षिका को दूसरी जगह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गूगल से ट्रांसपोर्ट कंपनी का नंबर निकाला, ठग ने कर्मचारी बनकर खाते से 69 हजार उड़ाए