• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से नोएडा का सफर अब सिर्फ 1 घंटा 40 मिनट में होगा पूरा, 1 जुलाई से मिलेगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट

नवीं मुंबई के बाद भोपाल से नोएडा का हवाई कनेक्शन भी जुड़ने जा रहा है। इंडिगो ने भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह ...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 24 May 2026 09:32:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 10:45:52 AM (IST)
भोपाल से नोएडा का सफर अब सिर्फ 1 घंटा 40 मिनट में होगा पूरा, 1 जुलाई से मिलेगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट
राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल।नईदुनिया।

HighLights

  1. 1 जुलाई से भोपाल-नोएडा के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान शुरू
  2. यात्रियों को मात्र 1 घंटा 40 मिनट में मिलेगा सफर का विकल्प
  3. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आईटी-व्यापारिक यात्रियों को बड़ी सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के राजाभाेज एयरपोर्ट से नोएडा (जेवर एयरपोर्ट) के लिए जल्द ही सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल-नोएडा रूट पर फ्लाइट संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह सेवा 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी और यात्रियों को करीब 1 घंटा 40 मिनट में जेवर एयरपोर्ट पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

नवीं मुंबई के बाद अब नोएडा की पहुंच हुई आसान

नवीं मुंबई के बाद अब भोपाल का हवाई कनेक्शन देश के एक और आधुनिक एयरपोर्ट जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से जुड़ जाएगा। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के औद्योगिक एवं आईटी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी तक यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से नोएडा जाना पड़ता था।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। ऐसे में नई सीधी उड़ान से यात्रियों का समय और यात्रा दोनों आसान होंगे। इंडिगो ने इस रूट पर शुरुआती किराया 4 से 5 हजार रुपये के बीच रखा है और टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें- 29 मार्च से भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू

यह रहेगा फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट नंबर: 7653

नोएडा से प्रस्थान: शाम 5:20 बजे

भोपाल आगमन: शाम 7:00 बजे

---------

फ्लाइट नंबर: 7654

भोपाल से प्रस्थान: शाम 7:40 बजे

नोएडा आगमन: रात 9:25 बजे

इंडिगो ने समर सीजन में ही नाएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान के लिए स्लाट ले लिया था। कंपनी ने अब शेड्यूल जारी कर बुकिंग शुरू कर दी है। रामजी अवस्थी, डायरेक्टर, एयरपोर्ट