• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'गवाही दी तो गोली मार देंगे...': विजय मेवाड़ा मर्डर केस के गवाह की मां को सरेराह पिस्टल दिखाकर धमकाया

भोपाल के अशोका गार्डन में विजय मेवाड़ा हत्याकांड के गवाह की मां को मुख्य आरोपित के भाई ने गवाही देने पर गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:50:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:50:46 AM (IST)
'गवाही दी तो गोली मार देंगे...': विजय मेवाड़ा मर्डर केस के गवाह की मां को सरेराह पिस्टल दिखाकर धमकाया
विजय मेवाड़ा मर्डर केस के गवाह की मां को धमकी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. भोपाल में विजय मेवाड़ा हत्याकांड के गवाह को मिली धमकी।
  2. मुख्य आरोपी आसिफ के भाई शरीफ ने पिस्टल दिखाकर धमकाया।
  3. गवाह कृष्णा की मां को गोली मारने की धमकी मिली।

आसिफ बम के भाई शरीफ बच्चा और साथी मुशर्रफ पर केस दर्ज, पिस्टल की तरफ इशारा कर मां-बेटे को डराने की शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोकागार्डन थाना क्षेत्र में करीब छह महीने पहले हुए विजय मेवाड़ा हत्याकांड में गवाही देने से रोकने के लिए गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम के भाई शरीफ बच्चा और उसके साथी मुशर्रफ ने विजय के कर्मचारी और हत्या का गवाह कृष्णा की मां को धमकाया कि यदि उसके बेटे ने मामले में गवाही दी तो गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगे। महिला की शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार हैं।

पिस्टल की तरफ इशारा कर दी धमकी

महिला ने शिकायत में बताया कि वह अशोका गार्डन क्षेत्र में लिट्टी-चोखा लेने गई थीं। इसी दौरान शरीफ बच्चा और मुशर्रफ वहां पहुंचे। शरीफ ने उनसे बेटे कृष्णा के बारे में पूछा। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पिस्टल की तरफ इशारा कर महिला और उसके बेटे को डराया और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


बेटा कहने पर हुआ था विवाद, चाकू मारकर की थी हत्या

  • सुभाष कालोनी निवासी विजय मेवाड़ा अशोका गार्डन और कोलार में चाय की दो होटल चलाता था। 28 मार्च की रात वह होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था। वहां आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ मौजूद था।
  • आरोपियों ने कर्मचारियों को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन मना करने पर उनसे बदसलूकी की। विजय ने विरोध करते हुए आसिफ को ‘बेटा’ कहकर समझाया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आसिफ ने चाकू से विजय के पेट पर वार कर दिया, जबकि उसके साथियों ने मारपीट की। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर आरोपित आसिफ उर्फ बम को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 37 करोड़ की फोरेंसिक वैन बनीं शोपीस! 57 में से 29 गैरेज में कबाड़, स्टाफ की कमी से अटका काम