
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मप्र के चंबल अंचल में रविवार रात को बारिश हुई। हालांकि सोमवार सुबह भी हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो रही थी। बारिश के बाद अंचल के तापमान में गिरावट तो आई है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बादल साफ होने के बाद अंचल में एक बार फिर से तीव्र ठंड पड़ सकती है। साथ ही दो दिन बाद कोहरा भी छा सकता है। भोपाल अंचल में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
रीवा, मउगंज, सीधी और पन्ना में हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल और सागर संभाग के जिला में काफी बढ़े; ग्वालियर संभाग के जिलें विशेष रूप से बढ़ा है। शेष सभी संभाग के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, नर्मदापुरम और रीव संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में काफी अधिक रहे। शेष सभी संभाग के जिले में सामान्य रहे।
मौसम में आए बदलाव के कारण दिन का तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई तो वहीं रात के तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद आसमान में साफ होगा और फिर कोहरा अपनी आमद दर्ज कराएगा जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल संभाग में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से वर्षा की भी संभावनाएं बनी हुई है। हवा भी 12-14 किमी की रफतार से चलेगी।
इस कारण दिन में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात के समय आसमान में बादल आने से न्यूनतम तापमान बढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।