• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 8.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मिली 7.33 करोड़ की छूट, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल रीजन के अंतर्गत सितंबर 2026 में आठ लाख 17 हजार 227 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सात करोड़ 33 लाख...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 06:29:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 06:29:29 PM (IST)
भोपाल के 8.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मिली 7.33 करोड़ की छूट, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
भोपाल के 8.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत

HighLights

  1. भोपाल रीजन के 8.17 लाख उपभोक्ताओं को 7.33 करोड़ की छूट
  2. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली इस्तेमाल पर 20% तक राहत
  3. MD ऋषि गर्ग ने की स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील, हेल्पलाइन 1912

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल रीजन के अंतर्गत सितंबर 2026 में आठ लाख 17 हजार 227 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में सात करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपये की छूट मिली है। यह छूट टाइम आफ डे (टीओडी) टैरिफ व्यवस्था के तहत सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली का उपयोग करने पर दी गई है।

टीओडी टैरिफ से सौर घंटों में 20% ऊर्जा प्रभार में छूट

कंपनी के अनुसार, दस किलोवाट तक स्वीकृत भार वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित सौर घंटों में बिजली की खपत पर ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली की खपत का समय निर्धारित कर बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है।


प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग की अपील: स्मार्ट मीटर अपनाएं और 1912 पर संपर्क करें

कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगवाने और आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने की अपील की है। स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत पर नजर रखने और ऊर्जा प्रबंधन में मदद मिलती है। स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए उपभोक्ता बिजली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मुरैना से दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, कार्यकर्ता बोले- यह लोकतंत्र की हत्या