BJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा 30 अक्टूबर को इंदौर में, जबलपुर-भोपाल में भी कार्यक्रम
भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर में 30 अक्टूबर, जबलपुर में 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे और भोपाल में 4 नवंबर को सुबह 10 बजे पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 01:05:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 01:05:56 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान
- 30 को इंदौर, जबलपुर में 3 और भोपाल में 4 नवंबर को आयोजन
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल भी हो सकते हैं शामिल
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । भारतीय जनता पार्टी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में पदयात्राएं आयोजित करेगी। इंदौर में यात्रा 30 अक्टूबर को, जबलपुर में तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे और भोपाल में चार नवंबर को सुबह 10 बजे होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता तीनों शहरों की यात्राओं में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पीयूष गोयल भी शामिल हो सकते हैं। बताया गया, इंदौर की पदयात्रा के लिए पंजीयन गुरुवार से शुरू हो गया है। भोपाल और जबलपुर की यात्रा के लिए शुक्रवार से पंजीयन होंगे।
क्यूआर कोड से पंजीयन
भाजपा ने अपने इंटरनेट मीडिया मंच पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया है, जिसे स्कैन कर पंजीयन किया जा सकेगा। हर पदयात्रा में एक-एक लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है। इनमें युवाओं और छात्रों की बड़ी भागीदारी होगी।
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने बुधवार को भोपाल में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें मंत्री चैतन्य काश्यप, विश्वास सारंग और कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह उपस्थित रहे।