• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा

हरदा में बंदूक से काले हिरण का शिकार; किसानों को देख खेत में शव छोड़कर भागे

हरदा के हंडिया वन परिक्षेत्र में सोमवार रात खेत में सिंचाई कर रहे किसानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर खून से लथपथ मादा हिरण मृत मिली।

By Anilkumar ManikEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 11:31:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 11:44:37 AM (IST)
हरदा में बंदूक से काले हिरण का शिकार; किसानों को देख खेत में शव छोड़कर भागे
वन विभाग की हंडिया रेंज के कार्यालय के पीछे हिरण का अंतिम संस्कार किया गया। सौ- विभाग

HighLights

  1. हरदा के हंडिया वन परिक्षेत्र में सोमवार रात की घटना
  2. बंदूक से गोली मारकर काले हिरण का शिकार
  3. वन विभाग ने शुरू की आरोपितों की तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया वन परिक्षेत्र में बंदूक से गोली मारकर काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। सोमवार रात खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। टार्च लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ मादा हिरण मृत मिली। किसानों को देख कथित शिकारी भाग निकले।

वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

मंगलवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी की मौजूदगी में हिरण का पोस्टमार्टम कराया गया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें- कूनो में चीता प्रोजेक्ट की पोल खुली, बंदूक लाइसेंस कैसे हुई जारी? CBI जांच और ऑडिट की मांग

रात में करते हैं शिकार


ग्रामीणों के अनुसार, फसल कटने के बाद खेत खाली हैं और रात में विचरण करने वाले काले हिरण तथा अन्य वन्यजीव शिकारियों के आसान निशाने पर हैं।

शिकार रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कर्मचारियों को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपितों की तलाश जारी है।- सीएस भिलाला, वन परिक्षेत्र अधिकारी


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।