• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मोबाइल 'गिरवी' रखने पर भोपाल में खूनी झड़प: घर में घुसकर चाकूबाज़ी, बचाने आए माता-पिता को भी नहीं बख्शा

2500 रुपये में गिरवी रखे मोबाइल को वापस लेने पहुंचे युवक को रकम लौटाने के बाद अगले दिन मोबाइल देने की बात कही गई, जिससे विवाद बढ़ गया।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 04:32:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 04:32:05 PM (IST)
मोबाइल 'गिरवी' रखने पर भोपाल में खूनी झड़प: घर में घुसकर चाकूबाज़ी, बचाने आए माता-पिता को भी नहीं बख्शा
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. मोबाइल विवाद में चाकूबाजी
  2. घर में घुसकर किया हमला
  3. माता-पिता भी घायल, चार गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी के हथाईखेड़ा में मोबाइल गिरवी रखने को लेकर चाकूबाजी हो गई। 2500 रुपये में गिरवी रखा मोबाइल वापस लेने पहुंचे युवक को रकम तो मिल गई, लेकिन मोबाइल अगले दिन देने की बात पर वह भड़क गया।

कुछ देर बाद वह अपने तीन दोस्तों को लेकर किशोर के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।

बेटे को बचाने आए पिता पर भी चाकू से वार किया गया, जबकि मां के हाथ में भी चोट आई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला

पुलिस के अनुसार हथाईखेड़ा निवासी 16 वर्षीय दुर्गेश यादव ने करीब 15 दिन पहले क्षेत्र में रहने वाले आशीष से 2500 रुपये में मोबाइल गिरवी रखा था। गुरुवार को आशीष मोबाइल वापस लेने पहुंचा। दुर्गेश ने उससे रकम वापस ले ली, लेकिन कहा कि मोबाइल वह अगले दिन देगा।


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आशीष वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने दोस्त आनंद, निहाल और उदय को साथ लेकर दुर्गेश के घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- 'मैं मंत्री की भी नहीं सुनता... इस्तीफा जेब में रखता हूं'; भोपाल नगर निगम में एएचओ ने सीनियर अफसर को दी धमकी

माता-पिता को भी किया घायल

घर में घुसते ही आरोपियों ने दुर्गेश से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आशीष ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए पिता बीच में आए तो उन पर भी चाकू से वार कर दिया गया।

मां ने बेटे और पति को बचाने का प्रयास किया तो उनके हाथ में चाकू लग गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद चारों आरोपी भाग निकले। एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।