• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

चाकू घोंपा, फिर तालाब में फेंकी लाश; भोपाल में 7 दिन बाद टैटू से हुई पहचान, अंग निकालने वाले गिरोह पर भी गहराया शक

दाहिनी कलाई पर दिल के भीतर ‘S’ का निशान पुलिस के लिए अहम सुराग बना। संदिग्धों से पूछताछ के साथ जेबकतरों से विवाद और अंग निकालने वाले गिरोह समेत कई एंग...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 04:31:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 04:31:37 PM (IST)
चाकू घोंपा, फिर तालाब में फेंकी लाश; भोपाल में 7 दिन बाद टैटू से हुई पहचान, अंग निकालने वाले गिरोह पर भी गहराया शक
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. बड़े तालाब से मिला था पांच दिन पुराना शव
  2. कलाई के निशान से सात दिन बाद हुई पहचान
  3. अंग निकालने वाले गिरोह समेत कई एंगल पर जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बड़े तालाब से बरामद अज्ञात शव की पहचान सात दिन बाद 16 वर्षीय रेहान पिता मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेहान की चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद शव को बड़े तालाब में फेंका गया था।

पेट पर मिले गहरे घावों के बाद श्यामला हिल्स पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलाई के निशान से हुई पहचान

पुलिस को 9 अगस्त को बड़े तालाब से करीब पांच दिन पुराना शव मिला था। शव खराब हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

जांच के दौरान मृतक की दाहिनी कलाई पर दिल के भीतर अंग्रेजी अक्षर ‘एस’ का निशान मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की और मृतक की पहचान रेहान के रूप में की।

रेहान का परिवार मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है और मजदूरी नगर मिलेट्री गेट स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में रहता है। उसकी मां वहां साफ-सफाई का काम करती हैं। रेहान पेन और चॉबी के छल्ले बेचकर अपना गुजारा करता था।


जेबकतरों से विवाद समेत कई एंगल पर जांच

पुलिस रेहान के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके आने-जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटा रही है। शहर के शातिर जेबकतरों से उसकी संभावित रंजिश के एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में खौफनाक वारदात, गला और गुप्तांग धारदार हथियार से काटा; बोरी में बंद कर BHEL की झाड़ियों में फेंका शव

अंग निकालने की आशंका पर डॉक्टरों से मांगा अभिमत

पेट पर कटे हुए घाव मिलने के कारण पुलिस ने अंग निकालने वाले गिरोह की आशंका को भी जांच में शामिल किया है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों से अभिमत मांगा गया है।

हालांकि पुलिस ने शरीर से किसी अंदरूनी अंग के गायब होने की पुष्टि नहीं की है। जांच और चिकित्सकीय राय के बाद ही इस एंगल पर स्थिति स्पष्ट होगी।