• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में खौफनाक वारदात, गला और गुप्तांग धारदार हथियार से काटा; बोरी में बंद कर BHEL की झाड़ियों में फेंका शव

भोपाल के गोविंदपुरा में भेल गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 09:54:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 09:58:58 PM (IST)
भोपाल में खौफनाक वारदात, गला और गुप्तांग धारदार हथियार से काटा; बोरी में बंद कर BHEL की झाड़ियों में फेंका शव
भोपाल में भेल गेट के पास बोरी में मिला युवक का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. गले और गुप्तांग पर धारदार हथियार के निशान मिले
  2. भोपाल के गोविंदपुरा में बोरी में युवक का शव मिला
  3. पुलिस CCTV फुटेज और गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा के भेल गेट नंबर-8 के पास सोमवार दोपहर झाड़ियों में बोरी के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 6-7 दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में युवक के गले और गुप्तांग पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बोरी खुलवाने पर मिला शव

झाड़ियों में बोरी पड़ी होने की सूचना मिलने पर गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी खुलवाई तो उसके अंदर युवक का शव मिला। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, शरीर पर मिले चोटों के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि युवक की मौत किस वजह से हुई और चोटें किस तरह लगीं, इसकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

दूसरे स्थान पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका

बोरी में शव मिलने के कारण पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर झाड़ियों में फेंका गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव को भेल गेट नंबर-8 के पास कौन और किस वाहन से लेकर आया।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले MP में मिलावट का बड़ा खेल, 22 दिन में 44 हजार किलो दुग्ध उत्पाद जब्त; डिटर्जेंट समेत खतरनाक रसायन मिले

गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

मृतक की पहचान के लिए गोविंदपुरा सहित आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा भेल गेट नंबर-8 और आसपास के प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों और शव लाने वाले वाहन की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।