• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के बड़े तालाब में तैरता मिला युवक का शव, वीडियो बनाने के चक्कर में तमाशबीनों ने लगाया 1 घंटे लंबा जाम

बुधवार शाम शीतलदास की बगिया के पास तालाब में 35 वर्षीय नितिन यादव का शव उतराता मिला। तमाशबीन मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे शीतलदास की बगिया से राजा...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 08:46:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 08:46:07 AM (IST)
भोपाल के बड़े तालाब में तैरता मिला युवक का शव, वीडियो बनाने के चक्कर में तमाशबीनों ने लगाया 1 घंटे लंबा जाम
शीतलदास बगिया घाट पर एक युवक का शव निकाला गया। शव देखने भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। नईदुनिया।

HighLights

  1. बड़े तालाब में मिला युवक का शव
  2. शव देखने उमड़ी भीड़, एक घंटे जाम
  3. मंगलवार रात से घर वापस नहीं लौटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए और मोबाइल से शव का वीडियो बनाने लगे।

देखते ही देखते शीतलदास की बगिया से राजा भोज सेतु मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद भी कुछ देर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

सड़क रोककर तालाब की तरफ भागे लोग

घटना शाम करीब पांच बजे की है। तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिसकर्मी मर्ग की कार्रवाई में जुटे थे, इसी दौरान शव देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई।


कई लोग अपने वाहन सड़क पर ही रोककर तालाब की तरफ खड़े हो गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- चाकू घोंपा, फिर तालाब में फेंकी लाश; भोपाल में 7 दिन बाद टैटू से हुई पहचान, अंग निकालने वाले गिरोह पर भी गहराया शक

मंगलवार रात घर से निकला था युवक

मृतक की पहचान 35 वर्षीय नितिन यादव, निवासी आजाद मार्केट, मंगलवारा के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार नितिन करीब तीन महीने से बेरोजगार था और अविवाहित था। वह मंगलवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार शाम उसका शव बड़े तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।