• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बड़ा तालाब पर गरजा बुलडोजर, हलालपुर में फार्म हाउस और टीनशेड जमींदोज; 63 कब्जे रडार पर

बड़े तालाब के एफटीएल व 50 मीटर दायरे में किए गए अवैध निर्माणों पर एक बार फिर 40 दिन बाद शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया।

By Madanmohan malviyaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 08:56:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 08:56:01 PM (IST)
भोपाल में बड़ा तालाब पर गरजा बुलडोजर, हलालपुर में फार्म हाउस और टीनशेड जमींदोज; 63 कब्जे रडार पर
40 दिन बाद चला बुलडोजर

HighLights

  1. 40 दिन बाद फिर चला बुलडोजर
  2. चार कब्जे जमींदोज किए गए
  3. 63 अतिक्रमण पहले ही चिन्हित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संत हिरदाराम नगर वृत्त के हलालपुर इलाके में बड़े तालाब के एफटीएल व 50 मीटर दायरे में किए गए अवैध निर्माणों पर एक बार फिर 40 दिन बाद शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया।

यहां राजस्व अमले द्वारा सीमांकन के दौरान चिह्नित किए गए फार्म हाउस का कुछ हिस्सा, टीनशेड सहित चार कब्जों को जमींदोज कर दिया गया है।

अधिकारियों से समय मांगा

इसी बीच एक कब्जाधारी ने सामान निकालने के लिए अधिकारियों से समय मांगा और कार्रवाई रोकने के लिए कहा। इस पर उसे तीन दिन का समय सामान खाली करने के लिए दिया गया है। इसके बाद भी यदि वह खाली नहीं करता है तो प्रशासन, नगर निगम के सहयोग से खुद सामान जब्त कर कब्जे पर बुलडोजर चलवाएगा।

जानकारी के अनुसार राजस्व, नगर निगम, वन विभाग और टीएंडसीपी के संयुक्त अमले ने फरवरी में खानूगांव, हलालपुर, बेहटा, बोरवन सहित अन्य इलाकों में बड़े तालाब के एफटीएल व 50 मीटर दायरे में सीमांकन कर सीमाएं चिह्नित की थीं।

63 पक्के व स्थायी कब्जे चिह्नित किए गए

इस दौरान फैक्ट्री, गोदाम, मैरिज गार्डन, क्लब, फार्म हाउस, डेयरी सहित 63 पक्के व स्थायी कब्जे चिह्नित किए गए थे, जबकि बोरवन व बेहटा में 121 झुग्गियां भी चिह्नित की गई हैं। हलालपुर में चिह्नित किए गए कब्जों को तोड़ने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम अमले द्वारा कार्रवाई की गई, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चली।


बुलडोजर से तोड़ा गया

इस दौरान मोहम्मद अमीन, रोशनबाई, आनंद मोटर्स के पक्के टीनशेड, फार्म हाउस का कुछ हिस्सा व पक्की दीवार को बुलडोजर से तोड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी निर्माण संबंधी दस्तावेज लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। मोहम्मद अमीन के कर्मचारी ने तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह को दस्तावेज दिखाते हुए समय की मांग की, जिस पर तीन दिन की मोहलत दी गई।

कब्जों की सुनवाई और कार्रवाई नगर निगम द्वारा

बड़े तालाब के एफटीएल व 50 मीटर दायरे में निजी भूमि पर बने कब्जों की सुनवाई और कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जानी है। फिलहाल कुछ मामलों की सुनवाई पूरी नहीं होने के कारण आंशिक कार्रवाई की गई है। 28 फरवरी को भी यहां बुलडोजर चलाकर पक्के गोदाम, कमरे, शेड और क्रीसेंट क्लब व गार्डन की दीवार तोड़ी गई थी। उस समय अतिक्रमणकारियों को सामान खाली करने की मोहलत दी गई थी, लेकिन पूरा सामान नहीं हटाया गया।

हिरदाराम नगर वृत्त में कुल 63 कब्जे चिह्नित

संत हिरदाराम नगर वृत्त में कुल 63 कब्जे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 44 निजी और 17 शासकीय भूमि पर बने हुए हैं। 121 झुग्गियां भी चिन्हित हैं, जिनके पास पट्टे होने के कारण उनके विस्थापन के बाद ही कार्रवाई संभव है।

छह दुकानों पर चला बुलडोजर

नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने शुक्रवार को करबला क्षेत्र में बडी कार्रवाई की। इस दौरान करबला क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं टीन की शटर वाली 6 दुकानों को बुलडोजर से ढ़हा दिया। इसी तरह काजी कैंप क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक सात मकानों के शेड हटाए गए। करबला क्षेत्र में कार्रवाई करने निगम का अमला, जिला प्रशासन की टीम के साथ पहुंचा। जिसके बाद करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली।

इसके अलावा निगम के अमल ने कोलार सलैया, कटारा अमलतास, कटारा स्वामी विवेकानंद, स्प्रींग वैली, 11 मील, रातीबड़, सूरज नगर, नीलबड़, भदभदा चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, टीटी नगर, रंगमहल, लिंक रोड नंबर-1,2,3, जयप्रकाश अस्पताल तुलसी नगर, बोर्ड आफिस, बोगदापुल, बाग उमरावदुल्हा, प्रभात चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर से अवैध छप्पर व खंबों पर लगे 15 कटआउट्स, 12 नंबर मल्टी स्टोर बिल्डिंग क्षेत्र से दो अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल, आवागमन में बाधक एक लोडिंग आटो सहित अन्य वाहन हटाए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में CM हाउस के पास दिनदहाड़े आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डॉक्टर को टक्कर मारकर सोने का कड़ा और घड़ी छीनी