• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में कैंसर पीड़ित महिला के पास था गैस राहत और आयुष्मान कार्ड, फिर भी इमरजेंसी में नहीं मिला मुफ्त इलाज

गैस पीड़ितों के लिए निश्शुल्क इलाज की व्यवस्था के बावजूद कैंसर के दर्द से परेशान गैस पीड़ित महिला नूरजहां को अस्पताल की इमरजेंसी में तत्काल मुफ्त उपचा...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 04:28:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 04:28:12 PM (IST)
भोपाल में कैंसर पीड़ित महिला के पास था गैस राहत और आयुष्मान कार्ड, फिर भी इमरजेंसी में नहीं मिला मुफ्त इलाज
गैस राहत और आयुष्मान कार्ड के बाद भी नहीं मिला मुफ्त इलाज

HighLights

  1. गैस राहत और आयुष्मान कार्ड के बाद भी नहीं मिला मुफ्त इलाज
  2. आयुष्मान योजना के तहत अप्रूवल में लग रहे 24 से 48 घंटे
  3. इमरजेंसी में मरीज से खर्च कराने पर उठे व्यवस्था पर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गैस पीड़ितों के लिए निश्शुल्क इलाज की व्यवस्था के बावजूद कैंसर के दर्द से परेशान गैस पीड़ित महिला नूरजहां को अस्पताल की इमरजेंसी में तत्काल मुफ्त उपचार नहीं मिल सका। नूरजहां गैस पीड़ित के रूप में पंजीकृत हैं और उनके पास गैस राहत विभाग का कार्ड होने के साथ आयुष्मान कार्ड भी है। महिला का कहना है कि दोनों कार्ड होने के बावजूद उन्हें उपचार के लिए बाहर से खर्च करना पड़ा।

24 से 48 घंटे के अप्रूवल प्रोसेस में उलझा सिस्टम

नूरजहां के अनुसार, कैंसर के कारण तेज दर्द होने पर वह कैंसर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचीं। कार्ड दिखाने के बाद भी तत्काल निश्शुल्क उपचार नहीं मिला। उनका कहना है कि आयुष्मान योजना के तहत सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच भी तत्काल नहीं हो पाती हैं। कर्मचारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार का अप्रूवल आने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं।


इमरजेंसी स्थिति में दो-दो कार्ड होने के बाद भी जेब से खर्च क्यों?

गैस पीड़ितों के लिए काम करने वाली समाजसेविका रचना ढींगरा ने कहा कि गंभीर बीमारी और इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को योजना के अप्रूवल का इंतजार नहीं करना चाहिए। गैस पीड़ितों के पास गैस राहत का कार्ड होने के बावजूद यदि उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है, तो इस व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को योजनाओं के बीच उलझने के बजाय समय पर उपचार मिलना चाहिए। इस मामले में सवाल उठ रहा है कि गैस पीड़ित और आयुष्मान दोनों कार्ड रखने वाले मरीज को इमरजेंसी में उपचार के लिए किस योजना के तहत तत्काल सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट की बड़ी चेतावनी, प्यार-दोस्ती में जरा संभलकर! कानून की अज्ञानता युवाओं को पहुंचा रही जेल