• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में चार राज्यों के किसानों के फसल बीमा के 3.62 करोड़ रुपये हड़पे, आउटसोर्स कर्मचारी पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपीनगर स्थित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में किसानों के फसल बीमा की रकम में 3.62 करोड़ रुपये की धोख...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:52:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:52:46 AM (IST)
भोपाल में चार राज्यों के किसानों के फसल बीमा के 3.62 करोड़ रुपये हड़पे, आउटसोर्स कर्मचारी पर केस दर्ज
भोपाल में चार राज्यों के किसानों के फसल बीमा की रकम में 3.62 करोड़ रुपये की ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में 3.62 करोड़ रुपये की ठगी
  2. एनसीआईपी पोर्टल पर किसानों के बैंक खाते और मोबाइल नंबर बदले
  3. छह महीने तक क्लेम नहीं मिलने पर शिकायत करने पहुंचे किसान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपीनगर स्थित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में किसानों के फसल बीमा की रकम में 3.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसानों के क्लेम की रकम अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप है। कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि उसने एनसीआइपी पोर्टल पर किसानों के बैंक खाते बदलने के साथ कंपनी के पे-प्रो भुगतान सिस्टम में भी सेंध लगाई।

दूसरे खातों में भेजी गई बीमा क्लेम की रकम

अब आरोपित के बैंक खाते खाली मिलने की बात सामने आई है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक पाटिल की शिकायत के अनुसार, शुरुआती जांच में एनसीआइपी पोर्टल पर अनधिकृत लागिन कर 10 खातों में 45.79 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया था। आगे की जांच में यह राशि बढ़कर 77.04 लाख रुपये हो गई। इसके लिए 13 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि किसानों के खाते में दर्ज जानकारी बदलकर बीमा क्लेम की रकम दूसरे खातों में भेजी गई।


पूरी प्रक्रिया में 29 खातों का किया गया इस्तेमाल

आंतरिक जांच में पे-प्रो सिस्टम से 2.85 करोड़ रुपये की अतिरिक्त हेराफेरी का भी पता चला। इस प्रक्रिया में 29 बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। आरोपित ने किसानों के नाम से फर्जी ई-मेल आइडी बनाकर और अधिकारियों के जाली पत्र, मुहर व दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भुगतान दूसरे खातों में कराने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें- एंटीक सामान के सौदे के बहाने कोलकाता बुलाकर भोपाल के कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने जाल बिछाकर तीन किडनैपर्स को दबोचा

दोनों माध्यमों से कुल 32 अलग-अलग खातों में 3.62 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। कंपनी के अनुसार, छह महीने तक क्लेम की रकम नहीं मिलने पर किसानों ने शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। शनिवार शाम एमपीनगर पुलिस ने राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। कंपनी ने मामले में अन्य खातों की जांच, रकम फ्रीज करने और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।