• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्विषा शर्मा मामला: भोपाल में FIR होते ही कहां छिपा था समर्थ सिंह? CBI की चार्जशीट में सामने आया पूरा सच

सीबीआई चार्जशीट के अनुसार समर्थ सिंह एफआईआर दर्ज होने से पहले ही घर से फरार हो गया और शुरुआती दिनों में भोपाल में ही छिपा रहा।

By naman MishraEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 02:37:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 03:26:45 PM (IST)
त्विषा शर्मा मामला: भोपाल में FIR होते ही कहां छिपा था समर्थ सिंह? CBI की चार्जशीट में सामने आया पूरा सच
समर्थ सिंह फरारी के दौरान अपने घर के आसपास ही छिपा रहा। फाइल फोटो।

HighLights

  1. FIR के बाद फरार हुआ था समर्थ
  2. लोकेशन से सामने आया रूटमैप
  3. पुलिस ने जबलपुर में किया था गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मॉडल अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट में समर्थ सिंह के फरारी का शुरुआती रूटमैप सामने आया है। यह रिपोर्ट बताती है कि इस मामले में एफआईआर होने के तुरंत बाद आरोपी समर्थ सिंह फरार हो गया था। अगले एक-दो दिनों तक वह अपने घर के आसपास ही छिपा रहा।

आरोपपत्र में सामने आए कॉल डिटेल और लोकेशन संबंधी विवरण के अनुसार 13 मई 2026 की शाम करीब छह बजे समर्थ की लोकेशन कटारा हिल्स में एक परिचित के घर का मिला है। बताया जा रहा है कि इस परिवार के साथ समर्थ के पेशेवर रिश्ते हैं।


नईदुनिया ने की थी पड़ताल

नईदुनिया ने इस परिवार से इस संबंध में जानकारी के लिए फोन से संपर्क करने की कोशिश की थी , लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद समर्थ की लोकेशन बरखेड़ी में मिली। सीबीआई को इन लोकेशन का पता समर्थ के मोबाइल नंबर पर फोन किए जाने से चला।

पता चला कि भोपाल में रहने के दौरान समर्थ किसी का फोन नहीं उठा रहा था, लेकिन थोड़ी थोड़ी देर बाद उसका फोन आन हो जाता था, जिससे कॉल और मैसेज आ रहे थे। ऐसे में ये लोकेशन अब जांच के महत्वपूर्ण तथ्य के रूप में सामने आ रही हैं।

यह भी सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्थ की ओर से जो अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी उसपर उसके बड़े भाई सिद्धार्थ सिंह ने हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़: CBI के हाथ लगी सास-पति की गुप्त कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल और आईफोन डेटा से उठेगा पर्दा

30 हजार का ईनाम घोषित था

त्विषा शर्मा ने 12 मई की रात आत्महत्या की। 13 मई को आधी रात के बाद कटारा हिल्स थाने में दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में एफआइआर दर्ज की। इससे पहले समर्थ घर से फरार हो चुका था।

हंगामा मचा तो पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया। 30 हजार रुपये का ईनाम रखा। 21 मई को समर्थ अचानक जबलपुर में सामने आया, जहां वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करना चाहता था। भोपाल पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया था।