• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्विषा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़: CBI के हाथ लगी सास-पति की गुप्त कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल और आईफोन डेटा से उठेगा पर्दा

बताया जा रहा है कि सीबीआई के हाथ एक ऐसी फोन रिकार्डिंग लगी है, जिसमें आरोपित पति समर्थ सिंह और उसकी मां सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह त्विषा के सं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 09:12:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 09:12:25 AM (IST)
त्विषा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़: CBI के हाथ लगी सास-पति की गुप्त कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल और आईफोन डेटा से उठेगा पर्दा
सीबीआई के पास त्विषा की मौत से जुड़ा एक और राज है

HighLights

  1. सीबीआई के पास त्विषा की मौत से जुड़ा एक और राज सामने आया है
  2. फोन में मिली है आरोपितों की बातचीत, इसी से मिलान के लिए लिया है सैंपल
  3. मोबाइल का डाटा और मिलान रिपोर्ट का इंतजार, प्रस्तुत होगा पूरक आरोपपत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मॉडल और अभिनेत्री रही ग्रेटर नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में मौत को सीबीआई ने एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से आत्महत्या बताया है। सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत 636 पेज के आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने यह निष्कर्ष दिया है, लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है। एजेंसी के पास त्विषा की मौत से जुड़ा एक और राज है, जिस पर से पर्दा पूरक आरोपपत्र के साथ उठेगा।

बताया जा रहा है कि सीबीआई के हाथ एक ऐसी फोन रिकार्डिंग लगी है, जिसमें आरोपित पति समर्थ सिंह और उसकी मां सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह त्विषा के संबंध में बात कर रहे हैं। इन आवाजों की पुष्टि के लिए सीबीआई ने दोनों आरोपितों के आवाज के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे हैं।


अभी रिकवर होकर सीबीआई को नहीं मिला है फोन का डाटा

आरोपपत्र में सीबीआई ने भोपाल कोर्ट को यह उल्लेख भी किया है कि बेसिक फोन और त्विषा के आइफोन का डाटा आरोपितों के बारे में कुछ और खुलासा कर सकता है। संभव है कि इसमें कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आए। संभव है कि कुछ और गवाह भी सामने आएं। फोन का डाटा अभी रिकवर होकर सीबीआई को नहीं मिला है।

सीबीआई ने आरोपितों के घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी प्रयोगशाला में भेजा है। यदि इसके डाटा में छेड़छाड़ की पुष्टि होती है तो इस पर भी अलग से जांच आगे बढ़ानी होगी। सीबीआई ने त्विषा के अलावा उसके भाई हर्षित शर्मा और पति समर्थ सिंह का मोबाइल फोन भी डाटा रिकवरी के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। बता दें कि त्विषा की 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित ससुराल में मौत हो गई थी।

शुरुआती जांच कटारा हिल्स थाना पुलिस ने की। 25 मई को यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया। 28 मई को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने आरोपित सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दो जून से गिरिबाला और समर्थ सिंह न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, पूर्व जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ अदालत में चालान पेश

एफआइआर से गिरफ्तारी तक समर्थ पर रिपोर्ट चुप

आरोपपत्र का अध्ययन कर चुके अधिवक्ताओं का कहना है कि इस विस्तृत रिपोर्ट में घटना के बाद आरोपित समर्थ सिंह के लापता होने का कोई उल्लेख नहीं है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि 13 मई को एफआईआर होने और जमानत आवेदन निरस्त होने के बाद समर्थ कहां गायब हो गया था? बता दें कि कई दिन फरार रहने के बाद पुलिस ने समर्थ को 21 मई को जबलपुर उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया था।