• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Recruitment Exam: परीक्षार्थी की जगह साल्वर देता था सीबीएसई भर्ती परीक्षा, गिरोह का राजफाश

CBSE Recruitment Exam: सीबीएसई भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाले गिरोह का मिसरोद पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपित...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 23 Apr 2025 03:11:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Apr 2025 12:43:26 AM (IST)
CBSE Recruitment Exam: परीक्षार्थी की जगह साल्वर देता था सीबीएसई भर्ती परीक्षा, गिरोह का राजफाश
पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में लिया।

HighLights

  1. सीबीएसई भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा, तीन गिरफ्तार।
  2. फर्जी पहचान पत्र के जरिए परीक्षा देने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा।
  3. पुलिस ने बरामद किए एक टैबलेट, दो मोबाइल और आईडी कार्ड।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(CBSE Recruitment Exam)। सीबीएसई की भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाले गिरोह का मिसरोद पुलिस ने मंगलवार दोपहर राजफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक टैबलेट, दो मोबाइल, आइडी कार्ड और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बता दें कि 20 अप्रैल 2025 को सेंट्रल स्कूल सीआरपीएफ कैंप, बंगरसिया के प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी ने थाना मिसरोद को सूचना दी थी कि रोल नंबर 108115179 के परीक्षार्थी बबलेश मीणा की जगह कोई अज्ञात व्यक्ति परीक्षा दे रहा है।


फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही मिसरोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने खुद को बबलेश मीणा बताया, लेकिन उसकी बोली-भाषा से शक होने पर जब सत्यापन किया गया तो आरोपित ने असली पहचान उजागर की।

10 लाख रुपये में डील की थी

आरोपित का नाम सोनू कुमार मिश्रा निवासी कदमकुआं पटना, बिहार निकला। सोनू ने बताया कि उसे इन्द्रानगर जगतपुरा जयपुर निवासी 30 वर्षीय जसवंत मीणा नामक युवक ने 4 लाख रुपये में सौदा कर परीक्षा देने भेजा था, जबकि जसवंत ने परीक्षार्थी बबलेश मीणा से 10 लाख रुपये में डील की थी।

हवाई यात्रा कर आया

सोनू ने बताया कि उसे एडवांस में 50 हजार रुपये मिले थे और वह 19 अप्रैल को दिल्ली से फ्लाइट से भोपाल पहुंचा था। 20 अप्रैल को वह फर्जी पहचान पत्र के जरिए परीक्षा देने पहुंचा, जहां बायोमैट्रिक मिसमैच के कारण पकड़ में आ गया। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य सरगना जसवंत मीणा और परीक्षार्थी ग्राम खिलचीपुर थाना सलेमपुर जिला दौसा राजस्थान निवासी 27 वर्षीय बबलेश मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।