• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'भारत सरकार' की इनोवा, नकली CBI कार्ड और 9.8 लाख की ठगी, भोपाल में फर्जी IAS तृप्ति के ठिकानों पर छापा

चंदेरी पुलिस ने तृप्ति और उसके भाई को भोपाल लाकर बागमुगालिया स्थित घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 08:42:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:42:28 PM (IST)
'भारत सरकार' की इनोवा, नकली CBI कार्ड और 9.8 लाख की ठगी, भोपाल में फर्जी IAS तृप्ति के ठिकानों पर छापा
चंदेरी पुलिस की गिरफ्त में फर्जी आईएएस तृप्ति राजपूत और उसका साथी। नईदुनिया।

HighLights

  1. फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी
  2. भारत सरकार' लिखी इनोवा से भौकाल
  3. भोपाल में छापेमारी, नेटवर्क की तलाश

डिजिटल डेस्क, भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और उसके भाई को लेकर भोपाल पहुंची, जहां बागमुगालिया स्थित उसके घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी

तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।


'भारत सरकार' लिखी किराए की इनोवा

आरोपी रुतबा दिखाने के लिए किराए की ऐसी इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे, जिस पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था।

लक्जरी लाइफस्टाइल से प्रभाव

फर्जी पहचान पत्र, महंगे आईफोन और वीआईपी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन कर यह नेटवर्क लोगों को झांसे में लेता था।

इन बिंदुओं पर केंद्रित है पुलिस जांच

फर्जी सीबीआई कार्ड, सरकारी पहचान पत्र और लेटरहेड प्रिंट करने वाले नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 'भारत सरकार' लिखी इनोवा कार के मालिक और इसके उपयोग के स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तृप्ति राजपूत द्वारा फर्जी पहचान के जरिए शिकार बनाए गए अन्य लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव के नाम का फर्जी लेटरहेड से डॉक्टर का ट्रांसफर आदेश, ₹40,000 में सौदा, 15 हजार की पहली किस्त; आरोपी अरेस्ट

मामला एक नजर में

मुख्य आरोपी - तृप्ति राजपूत (फर्जी IAS / CBI अफसर)

कार्रवाई - चंदेरी पुलिस (अशोकनगर) द्वारा भोपाल में छापेमारी

छापेमारी के स्थान - बागमुगालिया (मायका) और अलकापुरी (ससुराल), भोपाल

बरामदगी - फर्जी CBI कार्ड, फर्जी लेटरहेड, लक्जरी सामान

प्रमुख आरोप - 9.80 लाख की ठगी, फर्जी आईएएस बनकर शादी और धोखाधड़ी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।