• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का बदला रूट, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, देखें लिस्ट

बीना के बीच तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के लिए बीना स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। इसके चलते15 अक्टूबर तक अलग-अलग ट्रेनों के संचा...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 04:11:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 04:53:28 PM (IST)
रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का बदला रूट, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, देखें लिस्ट
प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. बीना-अगासौद तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के काम जारी
  2. जोधपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के रूट होंगे चेंज
  3. कुछ ट्रेनें बीना की जगह मालखेड़ी और महादेवखेड़ी से संचालित होंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर मध्य रेलवे के अगासोद और पश्चिम मध्य रेलवे के बीना के बीच तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के लिए बीना स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। इसके चलते15 अक्टूबर तक अलग-अलग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों को बीना से पहले ही समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा। कुछ रूट पर ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

जोधपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस और 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय भोपाल-संत हिरदारामनगर-मक्सी-रूठियाई-कोटा मार्ग से चलेंगी। दोनों ट्रेनों के कुल 15-15 फेरे प्रभावित होंगे।

इन ट्रेनों का संचालन बीना से पहले ही खत्म होगा

- 51886 दमोह-बीना पैसेंजर 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना मालखेड़ी पर ही शार्ट टर्मिनेट होगी।

- 51883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर बीना स्टेशन की बजाय बीना मालखेड़ी से चलेगी और बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के जरिए बायपास करेगी।

- 61612 रूठियाई-बीना मेमू 18 से 29 सितंबर तक महादेवखेड़ी पर समाप्त होगी और महादेवखेड़ी-बीना के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

- 61625 बीना-रूठियाई मेमू महादेवखेड़ी से चलेगी।

- 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस और 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह से पहले ही समाप्त/शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: भोपाल, रीवा, धनबाद और जोधपुर की 16 गाड़ियों के बदले रूट, 1 से 15 अक्टूबर तक नया शेड्यूल

यात्रियों पर यह पड़ेगा असर

- कुछ ट्रेनों में बीना की जगह मालखेड़ी/महादेवखेड़ी से चढ़ना-उतरना होगा।

- बीना-महादेवखेड़ी के बीच वैकल्पिक साधन लेना पड़ सकता है।

- भोपाल-इटारसी व दमोह के यात्रियों को ट्रेन बदलनी पड़ सकती है।

- जोधपुर एक्सप्रेस के बदले मार्ग से बीना समेत कुछ स्टेशनों की सीधी सुविधा प्रभावित होगी।

- यात्रा से पहले ट्रेन का रूट और संचालन स्थिति जांचना जरूरी होगा।