रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: भोपाल, रीवा, धनबाद और जोधपुर की 16 गाड़ियों के बदले रूट, 1 से 15 अक्टूबर तक नया शेड्यूल
बीना एवं आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:51:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 07:51:47 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग से 16 ट्रेनों के मार्ग बदले
- 1 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
- रीवा, भोपाल, जबलपुर, धनबाद और जोधपुर रूट पर असर
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना एवं आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इसके चलते बीना होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
- रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और वापसी की ट्रेन 11703-11704 को 8 से 14 अक्टूबर के बीच बीना मालखेड़ी- महादेवखेड़ी-गुना-रूठियाई-मक्सी मार्ग से चलाया जाएगा।
- वेरावल-जबलपुर और वापसी की 11465-11466 ट्रेन 9, 10 और 12 अक्टूबर को भोपाल-इटारसी मार्ग से चलेगी।
- रीवांचल एक्सप्रेस 12185-12186 की 8 से 14 अक्टूबर तक की सेवाएं कटनी-जबलपुर-इटारसी मार्ग से चलेंगी।
- हावड़ा-भोपाल 13025-13026, भोपाल-धनबाद 11631-11632, भोपाल-चोपन 11633-11634 और भोपाल-सिंगरौली 22165-22166 को भी निर्धारित तारीखों पर इटारसी-जबलपुर-कटनी मार्ग से चलाया जाएगा।
- भोपाल-जोधपुर 14814 और जोधपुर-भोपाल 14813 ट्रेन 1 से 15 अक्टूबर के बीच संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-कोटा मार्ग से संचालित होंगी।
रेलवे के अनुसार यार्ड रीमॉडलिंग के बाद बीना-आगासौद में यार्ड क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों के परिचालन, ठहराव प्रबंधन, समयपालन और भविष्य के बढ़ते रेल यातायात को संभालने में सुविधा होगी।