• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना और बीएसएफ के फर्जी अफसर बनकर 70 लोगों से 20 लाख रुपये ठगे... आठ महीने में हुई शिकायतों की जांच में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच

इंदौर पुलिस के अधि‍कारियों के अनुसार अब पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, झारखंड के जालसाज अनेक राज्‍यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे बदमा...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 15 Aug 2024 07:55:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Aug 2024 08:20:10 AM (IST)
सेना और बीएसएफ के फर्जी अफसर बनकर 70 लोगों से 20 लाख रुपये ठगे... आठ महीने में हुई शिकायतों की जांच में जुटी इंदौर क्राइम ब्रांच
इंदौर पुलिस की अपराध शाखा जालजासों के खातों, नंबरों और यूपीआइ की जांच में जुटी है। - सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. फर्जी बैंक खातों में जमा करवाए गए रुपये।
  2. आसानी से आ जाते हैं लोग ठगों के झांसे में।
  3. समय पर शिकायत तो कार्रवाई संभव है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठग अब सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के फर्जी अफसर बनकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, झारखंड के जालसाज पिछले आठ महीने में 70 लोगों से 20 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। अपराध शाखा जालजासों के खातों, नंबरों और यूपीआइ की जांच में जुटी है।

नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...

आम लोग हो जाते हैं श‍िकार

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपित सैन्य अफसरों की वर्दी में प्रोफाइल बना लेते हैं। इससे आम लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं। आरोपित ओएलएक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं। तबादला होने का कहकर सस्ता सामान (टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कार और बाइक) बेचने का झांसा देते हैं।


naidunia_image

ऑनलाइन राशि लेकर सामान भिजवाने का झांसा

आरोपित लोगों से ऑनलाइन राशि लेकर सामान भिजवाने का झांसा देते हैं। सैन्यकर्मी होने के कारण लोग उन पर विश्वास कर लेते हैं। एडीसीपी के मुताबिक इसी वर्ष 70 शिकायतें दर्ज की हैं। उनमें आरोपितों द्वारा 20 लाख 56 हजार रुपये ठगे गए हैं। वक्त पर शिकायत करने पर 40 प्रतिशत राशि पुलिस ने बचा ली है।

आम लोग अफसरों का जिक्र करने पर आसानी से ठगों के झांसे में आ जाते हैं। वे लोगों को सस्‍ते सामान का प्रलोभन देते हैं। लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना चाहिये।- राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी (अपराध)

ऐसे ठगे गए लोग

  • क्लीनिक संचालक मनीष को फोर्स के स्टाफ की लिस्ट भेजी और कहा कि खून की जांच करवानी है। ठग ने टेस्ट की फीस जमा करवाने के लिए ई-वालेट से पेमेंट प्रोसेस करवाते हुए 30 हजार रुपये ठग लिए।
  • फरियादी सुनीत (व्यवसायी) से आरोपितों ने कहा कि उन्हें डामर केमिकल की आवश्यकता है। आर्डर बुक करते समय झांसेबाजी की और पांच लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली।
  • आवेदक अमित निवासी इंदौर को एक डमी मैसेज भेजकर ठग ने कहा कि मैं आर्मी का अधिकारी बोल रहा हूं। मैं किसी परिचित को पैसे भेज रहा था, गलती से आपको सेंड हो गए हैं। मेरी पोस्टिंग ऐसी जगह है कि मैं ज्यादा देर रुक नहीं सकता हूं। आप अपने इनबाॅक्स में पेमेंट का मैसेज देख लीजिए और मेरे पैसे लौटा दीजिए। आवेदक ने जल्दबाजी में बैंक अकाउंट में चेक न करते हुए ठग द्वारा किए फर्जी मैसेज पर भरोसा कर 99 हजार रुपये ठग को भेज दिए।